शक्ति जिले को सुपोषित बनाने में जुटी कलेक्टर नूपुर,ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कलेक्टर ने, विभागीय अधिकारियों को आईएएस कलेक्टर ने दिए दिशा- निर्देश

<em>शक्ति जिले को सुपोषित बनाने में जुटी कलेक्टर नूपुर,ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कलेक्टर ने</em>, विभागीय अधिकारियों को आईएएस कलेक्टर ने दिए दिशा- निर्देश kshititech
कलेक्टर ने दिखाया ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी
<em>शक्ति जिले को सुपोषित बनाने में जुटी कलेक्टर नूपुर,ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कलेक्टर ने</em>, विभागीय अधिकारियों को आईएएस कलेक्टर ने दिए दिशा- निर्देश kshititech
शक्ति कलेक्टर मुथूर पहुंची आंगनबाड़ी केंद्रों में
<em>शक्ति जिले को सुपोषित बनाने में जुटी कलेक्टर नूपुर,ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कलेक्टर ने</em>, विभागीय अधिकारियों को आईएएस कलेक्टर ने दिए दिशा- निर्देश kshititech
शक्ति कलेक्टर मुथूर पहुंची आंगनबाड़ी केंद्रों में

शक्ति जिले को सुपोषित बनाने में जुटी कलेक्टर नूपुर,ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कलेक्टर ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में सुपोषित सक्ती मिशन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेक्टर बाई सेक्टर चल रहे अंडा या केला वितरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज सक्ती परियोजना अंतर्गत आने वाले कुरदा सेक्टर के सबरियाडेरा (पुटेकेला) एवं कुरदा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो से बात करते हुए उपलब्ध कराए जाने वाले पोषक आहार की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चो को प्रतिदिन आने के साथ साथ मन लगाकर पढ़ाई भी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने महिलाओं और गर्भवती माताओं से भी चर्चा करते उन्हें समय समय पर आवश्यक जांच कराने और पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतते हुए सुपोषित सक्ती अभियान का बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है की जिले में जून महीने से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सभी परियोजना के एक एक सेक्टर में अंडा या केला खिलाया जा रहा है। इस क्रम में जून महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना मालखरौदा के सेक्टर सकर्रा, परियोजना जैजैपुर के सेक्टर घिवरा, परियोजना डभरा के सेक्टर कोटमी और परियोजना सक्ती के सेक्टर बाराद्वार से अभियान की शुरुवात की गई है। इसी क्रम में जुलाई महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर धुरकोट में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर पोता में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर ओडेकेरा और सक्ती परियोजना के सेक्टर कुरदा में केला या अंडा वितरित किया जाएगा। इसी तरह जनवरी 2024 तक सक्ती जिले के समस्त सेक्टर में यह योजना संचालित की जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदान हेतु जन जागरूकता के लिए मोबाइल प्रदर्शन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित रूट में भ्रमण कर मतदाताओं को इवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने मोबाइल प्रदर्शन वैन अंतर्गत प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है। प्रत्येक मतदाताओं को जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा हाट बाजारों सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर भी प्रदर्शन और जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सहित कलेक्टर व निर्वाचन कार्यालय के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी और सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading