लोहा चोरों के खिलाफ शक्ति पुलिस की ताड-बतोड़ कारवाई, लोहे के गार्डर खरीदने वाले गिरफ्तार,TI लखन पटेल की टीम ने करी कारवाई,डभरा पुलिस में पशु परिवहन कर रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी मैडम के निर्देशन में शक्ति जिला पुलिस सजग

लोहा चोरों के खिलाफ शक्ति पुलिस की ताड-बतोड़ कारवाई, लोहे के गार्डर खरीदने वाले गिरफ्तार,TI लखन पटेल की टीम ने करी कारवाई,डभरा पुलिस में पशु परिवहन कर रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी मैडम के निर्देशन में शक्ति जिला पुलिस सजग kshititech
पुलिस थाना शक्ति के अंतर्गत चोरी का लोहा खरीदने करने वाला आरोपी
लोहा चोरों के खिलाफ शक्ति पुलिस की ताड-बतोड़ कारवाई, लोहे के गार्डर खरीदने वाले गिरफ्तार,TI लखन पटेल की टीम ने करी कारवाई,डभरा पुलिस में पशु परिवहन कर रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी मैडम के निर्देशन में शक्ति जिला पुलिस सजग kshititech
अवैध पशु परिवहन करने वाले आरोपी डभरा पुलिस की गिरफ्त में

लोहा चोरों के खिलाफ शक्ति पुलिस की ताड-बतोड़ कारवाई, लोहे के गार्डर खरीदने वाले गिरफ्तार,TI लखन पटेल की टीम ने करी कारवाई,डभरा पुलिस में पशु परिवहन कर रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति पुलिस थाना के नव सदस्य टीआई लखन पटेल की सक्रियता एवं सजगता से इन दोनों चोरों पर ताड़ बतोड कार्रवाई हो रही है तथा क्षेत्र में सक्रिय लोहा चोरों पर अंकुश लगाने पुलिस जहां लगातार मॉनिटरिंग कर रही है तो वहीं लोहे के गार्डर खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, एवं उनके खिलाफ अप.क्र. 266/2025, धारा- 303 (2), 3 (5), 112(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज पर कार्रवाई की गई है,चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी गिरफ्तार हुआ है,आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी द्वारा पूर्व में गिर0 आरोपीगण से खरीदा गया 04 नग लोहे का चेनल गाडर जप्त हुआ है,प्रकरण में अब तक कुल 09 नग लोहे का चैनल गाडर जप्त किया जा चुका है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.08.2025 को प्रार्थी प्रमोद कुमार चैहान निवासी सराईपाली थाना सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ठेका के निर्माणाधीन मकान के छत के उपर में लोहा के चैनल गाडर किमती 65450 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान दिनांक 06.08.2025 आरोपीगण 01. दुर्गेश बरेठ पिता सुरज बरेठ उम्र 21 वर्ष सा० वार्ड नंबर 11 गायत्री मंदिर सक्ती 02. शिवा सोनी पिता श्रवण कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष सा० राजा पारा सक्ती, 03. पुष्पेन्द्र शर्मा पिता दयाकिशन शर्मा उम्र 25 वर्ष सा० वार्ड नंबर 13 बैगापारा सक्ती से प्रकरण में चोरी गये 05 नग लोहे का चेनल गाडर को बरामद कर आरोपीगण को गिर0 कर न्यायिक पर भेजा गया है।प्रकरण में आरोपीगण द्वारा पूछताछ पर चोरी किये गये लोहे का चेल गाडर को अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी निवासी कसेरपारा सक्ती के पास बेचना बताया गया था जो आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी लगातार अपने सकुनत से फरार था। सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में फरार आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी पिता स्व० श्री गोरेलाल सहिस उम्र 25 वर्ष सा० वार्ड नंबर 1 कसेरपारा सक्ती का पतासाजी किया जा रहा था जिसे आज दिनांक 23.08.2025 को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर उपरोक्त चोरी के माल को खरीदना स्वीकार करते हुये 04 नग लोहे के गाडर को पेश किया है, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी का उपरोक्त कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफतार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्र.आर. संजीव शर्मा, आर. घनश्याम टंडन, प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण की भूमिका रही

अवैध पशु परिवहन कर रहे आरोपियों को किया डभरा पुलिस ने गिरफ्तार

सक्ती-दिनांक: 23 अगस्त 2025 को क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन करने वाले दो आरोपियों को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा एक पिकअप वाहन में 11 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर परिवहन किया जा रहा था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, किंतु पुलिस को देखकर आरोपी वाहन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।उक्त घटना पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को डभरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब प्रकरण के दोनों आरोपी:साहिल खान पिता स़फीक खान, निवासी – गुमला, झारखंड,चेतन कुमार साहू पिता भगऊ साहू, निवासी – ग्राम चांटीपाली, थाना डभरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।डभरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि पशुओं के साथ क्रूरता या अवैध परिवहन संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading