निशुल्क मिलेगी सेवाएं- रायपुर के मंगल भवन में चालू हुआ फिजियोथैरेपी सेंटर, विधायक मोतीलाल साहू ने किया उद्घाटन, डीकेएस अस्पताल के बगल में स्थित है मंगल भवन, मंगल भवन के संस्थापक सीताराम अग्रवाल ने कहा- वर्षों से मरीजों की सेवा में संचालित है मंगल भवन

निशुल्क मिलेगी सेवाएं- रायपुर के मंगल भवन में चालू हुआ फिजियोथैरेपी सेंटर, विधायक मोतीलाल साहू ने किया उद्घाटन, डीकेएस अस्पताल के बगल में स्थित है मंगल भवन, मंगल भवन के संस्थापक सीताराम अग्रवाल ने कहा- वर्षों से मरीजों की सेवा में संचालित है मंगल भवन kshititech
रायपुर के मंगल भवन में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- रायपुर जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक मोतीलाल साहू द्वारा डीके हॉस्पिटल समीप स्थित मंगल भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। मंगल भवन में निर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर को फूलमालाओं से सजावट की गई थी। विधायक मोतीलाल साहू ने फीटाकाटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में आधुनिक चिकित्सा के सभी संसाधन डीके हॉस्पिटल सहित दूसरे मरीजों के लिए सरल, सुलभ और सहजता से उपलब्ध कराने वाली सर्वसुविधायुक्त सेंटर है। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व विकास की नए आयाम रचते छत्तीसगढ़ प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिकता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए प्रदेश वासियों को नई सौगातें मिल रही है, इसी क्रम में मंगलभवन स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर सभी मरीजों के लिए मेडिकल सुविधा के लिए कारगर साबित होगी। कार्यक्रम के तहत विधायक मोतीलाल साहू ने सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान सेंटर में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सकीय मशीन के बारे में उन्हें समाजसेवी सीताराम अग्रवाल ने बताए, विधायक श्री साहू ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स एवं सेवारत नर्स व कर्मचारियों की प्रशंसा कर सभी को साधूवाद दिया एवं नए सेंटर के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दी।

केंद्र के संस्थापक समाजसेवी सीताराम अग्रवाल ने बताया कि काफी वर्षों से मंगल भवन मरीज के परिजनों के लिये संचालित है और उनकी मांग थी की मेेंंकाहारा और डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लंबी कतारे लगी रहती हैं जिसके कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए हमने निशुल्क सेवा प्रदान करने की सोची ताकि नस और हड्डी से संबंधित मरीज का इलाज यहां पर सुगमता से हो सके और यह सेंटर मंगल भवन में ही हमने रखा है अत्याधुनिक मशीनों को यहां पर लगाया गया है चार विशेषज्ञ यहां पर रहेंगे जो मरीजों की देखभाल करेंगे और उपचार देंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading