कलेक्टर तोपनो एवं CEO जैन साहब स्वयं निकले तिरंगा यात्रा में- शक्ति जिले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप बने मुख्य अतिथि,तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे जिले में देशभक्ति का जुनून, जनपद पंचायत शक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा, पहली बार शक्ति जिले में आजादी की वर्षगांठ को लेकर दिख रहा अभूतपूर्व जुनून




शक्ति जिले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल संपन्न, तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे जिले में देशभक्ति का जुनून
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण सोम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सक्ती में निकली बाईक रैली,कलेक्टर की अगुवाई में आयोजित की गई बाईक रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम
सक्ती-हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अगुवाई में जनपद पंचायत सक्ती में बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती से प्राथमिक शाला सोंठी तक कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली के प्राथमिक शाला सोंठी पहुचने के बाद ग्राम पंचायत बोईरडीह तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हेतु आमजन को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत बोईरडीह में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ तिरंगा रंगोली तिरंगा गीत और तिरंगा नृत्य का आयोजन किया गया। स्व सहायता समूह की दीदीयो द्वारा इस अवसर पर तिरंगा घरेलू उत्पाद का स्टाल भी लगाया गया। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा के लिए शपथ भी दिलाया गया। साथ ही तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चित्रंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि श्री रंजन सिंहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री आयुष शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू राय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खाण्डे, जनपद सदस्य राजू बजरंग राठौर, सुषमा साहू, विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय, श्री राम नरेश यादव, जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार, एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां एवं स्कूल के बच्चे और विभिन्न जिलेवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चित्रंजय पटेल द्वारा तथा सीईओ श्रीमती प्रीति पवार द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया
शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तक
सक्ती-राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in से पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी से लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था/ व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर लेवें। पूर्व के आवेदक जो अगली चरण में शामिल होना चाहते है, उन्हें अपने लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था,व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जावेगा।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन: कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में,सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी सक्ती जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण
सक्ती-जिला मुख्यालय सक्ती में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त 2025 को प्रातः 8:59 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी, परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 08.59 में होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09.06 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, प्रातः 09.10 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, 09.42 बजे मार्चपास्ट, प्रातः 09.57 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भेट, 10.05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और 11.05 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
विकासखंड स्तरीय “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत डभरा में तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में जिले के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा के द्वारा विकासखण्ड स्तरीय “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ, सेल्फी, तिरंगा कविता, भाषण एवं तिरंगा विक्रय स्टाल, गतिविधियाँ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका आलोक पटेल, जनपद पंचायत डभरा अध्यक्ष श्रीमती अरूणा महेन्द्र सिदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू संजू पटेल, एवं समस्त जनपद सदस्य, नगर पंचायत डभरा अध्यक्ष श्री दीपक कवलधर साहू, श्री लोकेश्वर साहू जिलाध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, श्री शिव चन्द्रा, श्री दिनेश बरेठ, श्री भुपेन्द्र शंकर पटेल, श्री रूद्र मेहर, श्री धरम टण्डन, श्री प्रेम टण्डन, श्री हेमंत पटेल, जनपद पंचायत डभरा के कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र, बिहान कैडर्स, कलस्टर पदाधिकारी, स्कूल के छात्रगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधी द्वारा सहभागिता देकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपादित किया गया।
रेड क्रॉस और जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
सक्ती-शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में आज पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कलेक्टर द्वारा सभी स्टाफ और छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय में पौधरोपण की शुरुआत कलेक्टर महोदय द्वारा महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर पौधा लगाकर किया गया। चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि राम सिंह सिदार सदस्य गीता जायसवाल दानदाता सदस्य और प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान रैली और नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चेतन साहू, प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, राम सिंह सिदार सदस्य,गीता जायसवाल दानदाता सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती,क्रान्ति कुमार भारतीय जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर पूजा के साथ हुई। प्रो महेंद्र यादव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात स्वागत की कड़ी में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो का पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर स्वागत किया गया।चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति का स्वागत प्राचार्य द्वारा ,प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि का स्वागत प्रो अजय देवांगन, राम सिंह सिदार का स्वागत प्रो शत्रुघन अनंत द्वारा , प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत प्रो ऋतू पटेल रेड क्रॉस प्रभारी ,गीता जायसवाल दानदाता सदस्य का स्वागत प्रो हेमपुष्पा चंद्रा द्वारा, प्रो डॉ शकुंतला राज का स्वागत प्रो ललित सिंह द्वारा किया गया ।समस्त प्राध्यापक साथियों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा बैच लगाकर किया गया।प्रो ऋतु पटेल द्वारा रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रो डॉ शकुंतला राज ने भी रेड क्रॉस में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया,कार्यक्रम में रेड क्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को बिट्टू प्रभात यादव संध्या चौहान लोकेश सत्येंद्र बरेठ,प्रियांशु गुरुप्रसाद, प्रिया मैत्री किशन राठौर आदि जिसने पौधरोपण में अपना श्रमदान दिया था उनको कलेक्टर महोदय द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मंच संचालन किया गया।आभार प्रदर्शन प्रो ऋतु पटेल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रो महेंद्र यादव प्रो सीमा साहू प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो यज्ञ राठिया प्रो डॉ श्रुति तिवारी प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो जी एस मैत्री पल्लवी प्रधान प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा, प्रो डॉ विद्या राय सागर प्रो सविता चंद्रा, प्रो संतोष जांगड़े प्रो मनोज कुमार जायसवाल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
मालखरौदा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर और तिरंगा रैली में बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया भाग,मालखरौदा में 1000 मीटर तिरंगा रैली के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सक्ती-जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया भाग । इस अवसर पर तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर एवं हर घर तिरंगा सेल्फी जोन बनाया गया। साथ ही 1000 मीटर का तिरंगा रैली निकाला गया जिसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विकासखण्ड के विभाग प्रमुख जनपद कर्मचारी अधिकारीगण एवं महिला स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिला हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री संदीप कश्यप, विकास विस्तार अधिकारी श्री के. के. बरेठ, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.या.से.) श्री ज्ञानिकचंद जांगड़े के साथ-साथ मालखरौदा कलस्टर क्षेत्र के सरपंच और सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहों के सक्रिय महिलाए, कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए
जनपद पंचायत जैजैपुर में नशा मुक्ति शपथ और तिरंगा कार्यक्रम आयोजित
सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार भारत सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा एकजुट होकर नशा त्यागने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ सामान्य सभा की बैठक में दिलाई गई। जनपद पंचायत जैजैपुर की सामान्य सभा आज अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री सीताराम चन्द्रा, सभी क्षेत्र के जनपद सदस्य, मनोनीत सरपंच (एक पंचमास) तथा विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सत्र के दौरान विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं पर चर्चा की गई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिए गए। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस की भावना को प्रोत्साहित करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी मनाया गया, जिसमें सभी ने देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।



