समाजसेविका ममता को मिली नई जिम्मेदारी- अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष बनाई गई ममता, नगर निगम की पूर्व पार्षद भी रह चुकी है ममता अग्रवाल, जिम्मेदारी मिलने पर ममता ने कहा- अग्र समाज की महिलाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु करेंगी कार्य, समाज की महिलाओं ने भी दी ममता अग्रवाल को बधाई

समाजसेविका ममता को मिली नई जिम्मेदारी- अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष बनाई गई ममता, नगर निगम की पूर्व पार्षद भी रह चुकी है ममता अग्रवाल, जिम्मेदारी मिलने पर ममता ने कहा- अग्र समाज की महिलाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु करेंगी कार्य, समाज की महिलाओं ने भी दी ममता अग्रवाल को बधाई kshititech
अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता सुभाष अग्रवाल

समाजसेविका ममता को मिली नई जिम्मेदारी- अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष बनाई गई ममता, नगर निगम की पूर्व पार्षद भी रह चुकी है ममता अग्रवाल, जिम्मेदारी मिलने पर ममता ने कहा अग्र समाज की महिलाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु करेंगी कार्

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अग्रवाल समाज रायपुर के कार्यों में सक्रियता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ समाज सेविका एवं नगर निगम रायपुर की पूर्व पार्षद,भाजपा नेत्री श्रीमती ममता सुभाष अग्रवाल को अग्रवाल सभा रायपुर के अंतर्गत अग्रवाल महिला मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, तथा उपरोक्त मनोयन अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल द्वारा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियो की स्वीकृति से किया गया है, एवं श्रीमती ममता सुभाष अग्रवाल को अग्रवाल महिला मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां समाज की महिलाओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं श्रीमती ममता अग्रवाल ने भी कहा है कि अग्रवाल सभा रायपुर ने उन्हें जो समाज की महिलाओं को संगठित कर संगठन की मुख्य धारा में जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है,वे पूरी सक्रियता एवम तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगी एवं आने वाले श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में भी रायपुर शहर में अग्रवाल महिला मंडल पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी कर सके ऐसा प्रयास करेंगी

उल्लेखित हो कि श्रीमती ममता अग्रवाल शहर में सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सक्रियता के साथ कार्य करती हैं, एवं वे नगर निगम रायपुर की पूर्व में सक्रिय पार्षद होने के साथ ही राजनैतिक रूप से भी अपने कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं, एवं उनके सुपुत्र भारतीय पुलिस सेवा के ऊर्जावान अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, तथा अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल सभा रायपुर के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित संस्था है,जिसके माध्यम से जहां पूरे वर्ष भर विभिन्न सेवा के काम, समाज कल्याण के काम एवं रचनात्मक कार्यों को गति दी जाती है,तो वहीं प्रतिवर्ष श्री श्री 1008 श्री अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की जयंती के पर्व पर एक पखवाड़े के रूप में आयोजित पूरे शहर में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं एवं जयंती के समस्त कार्यक्रमों में महिला मंडल सक्रिय रूप से अपना योगदान देता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading