चिकित्सा के क्षेत्र में महासभा की ऐतिहासिक पहल- निशुल्क वेंटिलेटर मशीन की सेवाएं मिलेंगी अब मरीजो को, बिलासपुर में 8 अगस्त को संभागीय अग्रवाल महासभा के द्वारा हुआ लाखों रुपए की नई वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण, सर्व समाज के मरीजों को मिलेगी यह चिकित्सा सुविधा, महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा- मेडिकल उपकरणों की बेहतर सेवाएं देना महासभा की प्राथमिकता

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल
लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जन
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़

निशुल्क वेंटिलेटर मशीन की सेवाएं मिलेंगी अब मरीजो को, बिलासपुर में 8 अगस्त को संभागीय अग्रवाल महासभा के द्वारा हुआ लाखों रुपए की नई वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों के भी सर्व समाज के मरीजो को अब बिलासपुर शहर में निशुल्क वेंटिलेटर मशीन की चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी, 8 अगस्त 2025 को संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा शहर के बहतराई रोड में स्थित निजी हॉस्पिटल में समाज के दानदाताओं के सहयोग से लाखों रुपए की लागत से नई वेंटिलेटर मशीन का जनता को लोकार्पण किया गया, इस अवसर पर जहां बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल,संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल सहित महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अस्पताल प्रबंधन के भी डायरेक्टर एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे, इस अवसर पर जहां विधिवत्त पूजा अर्चना की गई एवं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वेंटिलेटर मशीन के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी तथा इस अवसर पर महासभा के उपस्थित पदाधिकारियो ने संस्था द्वारा संचालित मेडिकल उपकरण की सेवाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा बताया कि महासभा ने विगत वर्षों में पूरे प्रदेश में बड़े रूप में मेडिकल उपकरणों की सेवाएं प्रारंभ की है, तथा बिलासपुर शहर में महासभा के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में यह समस्त सेवाएं सुचारू ढंग से संचालित की जा रही है

8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम
8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम
8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम
8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम
8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित वेंटिलेटर मशीन का लोकार्पण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading