खतरों से खाली नहीं है शक्ति का RES विभाग का दफ्तर, कभी भी छत गिरने का बना हुआ है खतरा, पूरे ब्लॉक में करोड़ों-अरबो रुपए के भवन निर्माण करने वाली एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारी जर्जर भवन में काम करने को मजबूर, प्लास्टिक का तिरपाल ढककर की जा रही पूरी भवन की सुरक्षा, सीलन के कारण सरकारी दस्तावेजों को भी हुआ खतरा

विभाग के एसडीओ साहब का चैंबर जिसकी छत गिरने की स्थिति में
पूरे कार्यालय के ऊपर प्लास्टिक का तिरपाल ढका गया है
कार्यालय के इंजीनियर साहब का कमरा जर्जर स्थिति में

खतरों से खाली नहीं है शक्ति का RES विभाग का दफ्तर, कभी भी छत गिरने का बना हुआ है खतरा, पूरे ब्लॉक में करोड़ों-अरबो रुपए के भवन निर्माण करने वाली एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारी जर्जर भवन में काम करने को मजबूर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नवगठित शक्ति जिले के जिला मुख्यालय शक्ति के हृदय स्थल में दशकों पूर्व से शासन द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग संभाग शक्ति का कार्यालय खोला गया है,एवं इस विभाग द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ों-अरबो रुपए के नए भवनों का निर्माण पुरे विकासखंड में एक जिम्मेदार एजेंसी के रूप में किया जाता है, किंतु आज इस ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय जो की मुश्किल से तीन कमरों में संचालित हो रहा है, एवं यहां भवन की स्थिति को देखकर इस भवन में प्रवेश करना ही खतरे से खाली नहीं है, किंतु इस विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों के हौसलो, ईमानदारी एवं शासन के प्रति कर्तव्यनिष्ठता की दाद देनी चाहिए कि वे आज ऐसे भवन में अपनी जिम्मेदारियो का निरहन करते हुए समस्त कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं

तथा अनुविभागीय अधिकारी SDO साहब के दफ्तर की तो यह स्थिति है कि उसकी छत कब उन पर आकर गिर जाए इसे कोई नहीं जानता,साथ ही इस कार्यालय में दो अन्य कमरे हैं जो की पूर्ण रूप से पानी सीपेज से भरे हुए हैं तो वहीं जिस स्थान पर विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है ऐसे उपयंत्रियों के कमरे की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई कबाड़ का भवन है, किंतु इसके बावजूद यहां के कर्मचारी चुपचाप अपने कार्यों का संचालन कर रहे हैं, एवं बारिश में इस पूरे कार्यालय की छत से पानी बहता है, जिसके कारण कर्मचारियों द्वारा आने वाले लोगों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े इसलिए पूरे कार्यालय के ऊपर प्लास्टिक का तिरपाल लगाया हुआ है जिससे कम से कम पानी मत घुस सके, किंतु क्या कैसे महत्वपूर्ण विभाग के स्वयं का कार्यालय इतनी जर्जर स्थिति में संचालित हो रहा है, विभाग के उच्च अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के लोगों की इस पर नजर क्यों नहीं जाती, आखिरकार ऐसे महत्वपूर्ण विभाग को एक सर्वसुविधायुक्त कार्यालय उपलब्ध करवाया जाना चाहिए, जिससे यहां के अधिकारी- कर्मचारी अच्छे वातावरण में कार्य कर सकें एवं यहां रखे जाने वाले दस्तावेज भी सुरक्षित रह सके, किंतु वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यहां के दस्तावेज भी पानी की सीलन एवं दीमक के चलते कहीं अनूपयोगी ना हो जाए,वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो शक्ति के ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय में प्रतिदिन पूरे क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी आते हैं,तथा पुरे विकासखंड में जनपद पंचायत के माध्यम से भी जितने निर्माण कार्य संचालित होते हैं तकनीकी रूप से उसकी देखरेख का काम ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा ही किया जाता है, एवं क्षेत्र वासियों ने मांग की है यथाशीघ्र ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को एक अच्छा सुविधायुक्त कार्यालय उपलब्ध करवाया जाए

शक्ति के ग्रामीण यांत्रिकी बिभाग दफ्तर की जर्जर स्थिति
शक्ति के ग्रामीण यांत्रिकी बिभाग दफ्तर की जर्जर स्थिति
शक्ति के ग्रामीण यांत्रिकी बिभाग दफ्तर की जर्जर स्थिति
शक्ति के ग्रामीण यांत्रिकी बिभाग दफ्तर की जर्जर स्थिति

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading