व्यापारियों के लिए फायदेमंद शिविर- चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से शक्ति में 28 जुलाई को होगा उद्योग एवं व्यापार विभाग द्वारा विशेष शिविर, शिविर में विभागीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने दी जानकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित है शिविर

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल
कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला शक्ति द्वारा आयोजित शिविर की जानकारी

चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से शक्ति में 28 जुलाई को होगा उद्योग एवं व्यापार विभाग द्वारा विशेष शिविर, शिविर में विभागीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति के द्वारा पूरे क्षेत्र के उद्योगपति एवं व्यापारियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने की सकारात्मक पहल की गई है,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासन द्वारा स्थापित जिला एवं उद्योग व्यापार केंद्र द्वारा जहां नए उद्योग लगाने एवं व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओ का लाभ दिया जाता है, तो वहीं इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति के अध्यक्ष मुकेश बंसल के नेतृत्व में ऐसे लाभकारी शिविर लगाने की पहल की गई है,कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला-सक्ती (छग) माध्यमिक शाला परिसर, भूरसीडीह, कलेक्ट्रेट के पास Email Id-dtic-sakti@cg.gov.in के क्रमांक/जिव्यायूके-स/RAMP सक्ती ने अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्ती (छ०ग०) को RAMP योजना अंतर्गत “इंडस्ट्री और बैंकर्स कनेक्ट” आयोजन के संबंध में। संदर्भ – उद्योग संचालनालय, रायपुर का पत्र क्रमांक-14/एमएसएमई/2025/7899 दिनांक 06.06.2025 का हवाला देते हुए कहां है कि भारत सरकार की योजना RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए “इंडस्ट्री और बैंकर्स कनेक्ट” का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला सक्ती में दिनांक 28.07.2025 को 12.00 बजे किया गया है, जिसमें औद्योगिक विकास नीति 2024-30, बैंकिंग संबंधित जानकारी, उद्यमी एवं बैंकर्स संवाद एवं MSME के लिए अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। अतः आप से अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होने का कष्ट करें तथा उद्यमियों एवं व्यापारियों की उक्त कार्यक्रम उपस्थित होने हेतु सूचित करने का कष्ट करें।स्थान – मारवाड़ी धर्मशाला सक्ती,दिनांक-28.07.2025 समय- 12.00 बजे से होगा,छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने शक्ति जिले के सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के छोटे- बड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों को इस विशेष शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है, तथा इस जानकारी को भी अधिक से अधिक व्यापारी बंधुओ तक साझा करने का भी आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading