शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 10 जुलाई को अद्वैत प्रभामंडल एवं मित्र क्लब ने किया है गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन,चैतन्य अग्नि शिखा जी महाराज देंगे शिष्यों को आशीर्वाद, गुरु पूजन का होगा कार्यक्रम, विकास अग्रवाल दुल्हन ने दी जानकारी, शक्ति से विशेष नाता रहा है गुरुदेव का

परम पूज्य चैतन्य अग्निशिखा जी महाराज

शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 10 जुलाई को अद्वैत प्रभामंडल एवं मित्र क्लब ने किया है गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन,चैतन्य अग्नि शिखा जी महाराज देंगे शिष्यों को आशीर्वाद, गुरु पूजन का होगा कार्यक्रम, विकास अग्रवाल दुल्हन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सनातन धर्म की रक्षा में दशकों से लगे परम पूज्य गुरुदेव याज्ञीक सम्राट,चैतन्य अग्नि शिखा जी महाराज आगामी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर शक्ति के श्री राधाकृष्ण मंदिर में अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे, इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन अद्वैत प्रभा मंडल एवं मित्र क्लब शक्ति ने किया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए मित्र क्लब शक्ति के विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि 10 जुलाई बुधवार को सुबह 11:30 बजे से रुद्राभिषेक, दोपहर 12:30 बजे से गुरु पूजन तथा दोपहर 1:00 बजे से भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है, कार्यक्रम की आयोजक संस्था अद्वैत प्रभा मंडल एवं मित्र क्लब के सदस्यों ने बताया कि यह शक्ति नगर का सौभाग्य है कि परम पूज्य गुरुदेव अग्नि शिखा जी महाराज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन मौके पर शक्ति शहर में मौजूद रहेंगे, एवं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से उनके शिष्य उनका आशीर्वाद प्राप्त करने एवं गुरु पूजन करने के लिए शक्ति पहुंचेंगे, श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में आयोजित इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading