कोरबा जिले में चेंबर ऑफ कॉमर्स का चालू हुआ नया सदस्यता अभियान, नई कार्यकारिणी गठन के साथ ही व्यापारियों में उत्साह, 3000/-रुपये में चेंबर की आजीवन सदस्यता मिलेगी व्यापारी बंधुओ को, सत्र 2025 से 2027 तक के लिए हुआ है नवीन कार्यकारिणी का गठन, कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगी चैंबर की आजीवन सदस्यता

कोरबा जिले में चेंबर ऑफ कॉमर्स का चालू हुआ नया सदस्यता अभियान, नई कार्यकारिणी गठन के साथ ही व्यापारियों में उत्साह, 3000/-रुपये में चेंबर की आजीवन सदस्यता मिलेगी व्यापारी बंधुओ को, सत्र 2025 से 2027 तक के लिए हुआ है नवीन कार्यकारिणी का गठन, कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगी चैंबर की आजीवन सदस्यता kshititech
जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष जी

कोरबा जिले में चेंबर ऑफ कॉमर्स का चालू हुआ नया सदस्यता अभियान, नई कार्यकारिणी गठन के साथ ही व्यापारियों में उत्साह, 3000/-रुपये में चेंबर की आजीवन सदस्यता मिलेगी व्यापारी बंधुओ को, सत्र 2025 से 2027 तक के लिए हुआ है नवीन कार्यकारिणी का गठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा जिले में व्यापारियों के सबसे बड़े सशक्त संगठन जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विगत दिनों नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुये है, जिसमें अध्यक्ष के पद पर योगेश जैन, महामंत्री के पद पर नरेंद्र अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के पद पर ओमी रामानी ने रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज की तथा चेंबर के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियो को जहां व्यापारी बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तो वहीं नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पूरे कोरबा जिले में अधिक से अधिक व्यापारी बंधुओ को इस संस्था का सदस्य बनाने का निर्णय लिया है,तथा नवीन कार्यकारिणी का मानना है कि कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर आज छोटे-बड़े व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं, एवं सभी को इस संगठन से जोड़कर जहां संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तो वहीं आए दिन व्यापारियों को होने वाली छोटी बड़ी समस्याओं के लिए भी यह संस्था सक्रियता के साथ उनके हित में कार्य करेगी

नवीन कार्यकारिणी जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा ने जिला भर के सभी व्यापारियों बंधुओं का निर्वाचन कार्य मे भागीदारी हेतु बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप सभी ने हम पर विश्वास करके चेम्बर का दायित्व सौंपा है,वर्तमान में जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के आजीवन सदस्यों की संख्या कुल 2291 है।एवम बहुत सारे व्यापारी बंधु चेम्बर के सदस्य आज भी नहीं हैं। हमें इस पारी में अधिक से अधिक व्यापारी बंधु, ठेकेदार, सप्लायर्स, डाक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट्स को जिला चेम्बर आफ कामर्स से जोड़ना है। इस हेतु आजीवन सदस्यता का शुल्क 3000/-रुपये निर्धारित है। अतः चेम्बर के पूर्व से बने हुए सभी सदस्यों से निवेदन है कि अपने -अपने परिचित, रिश्तेदार, जान पहचान वाले कोरबा जिले में निवासरत व्यापारी बंधुओ को प्रेरित कर जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा का आजीवन सदस्य बनायें,आजीवन सदस्य बनने हेतु कोरबा जिले में कोरबा, कटघोरा, छुरी, पाली, दीपका,बांकीमोगरा, रजगामार, उरगा में हमारे प्रतिनिधि व्यापारी बंधु के पास कल तक फार्म एवं रसीद उपलब्ध हो जायेगी। फार्म के साथ आपको अपना जीएसटी सर्टिफिकेट या आधार कार्ड की फोटोकापी संलग्न करना होगा,अधिक से अधिक संख्या में जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा से जुड़कर व्यापारी बंधुओं की ताकत बढ़ायें ताकि वक्त आने पर व्यापारी की ताकत दिखलायी जा सके,व्यापारी एकता जिंदाबाद,योगेश जैन अध्यक्ष 7000832788,नरेंद्र अग्रवाल महामंत्री 9827496959,एवम ओमी रामानी कोषाध्यक्ष 9827194543 ने कोरबा जिले के सभी व्यापारी बंधुओ को इस संस्था की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की है

उल्लेखित हो की विगत दिनांक 1 जुलाई 2025 दिन- मंगलवार को जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा जिले के निर्वाचन चैंबर भवन डीडीएम स्कूल रोड कोरबा में संपन्न हुए थे, जिसमें चेंबर के सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया था, तथा चुनाव के बाद अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के पद पर नए पदाधिकारियो का चयन हुआ था एवं यह कार्यकारिणी 2025 से 2027 तक 3 वर्षों के लिए कार्यशील रहेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading