आ गया है अनवर अली- शक्ति के बुधवारी बाजार में अवैध चखना सेंटरों पर पुलिस की ताड़- बतोड़ कारवाई, देर शाम गुलजार हुए अवैध चखना सेंटरों में पहुंचे थाना प्रभारी साहब, शाम होते ही मुख्य सड़क पर बैठकर लोग छलकाते हैं जाम

आ गया है अनवर अली- शक्ति के बुधवारी बाजार में अवैध चखना सेंटरों पर पुलिस की ताड़- बतोड़ कारवाई, देर शाम गुलजार हुए अवैध चखना सेंटरों में पहुंचे थाना प्रभारी साहब, शाम होते ही मुख्य सड़क पर बैठकर लोग छलकाते हैं जाम kshititech
पुलिस थाना शक्ति के थाना प्रभारी अनवर अली पहुंचे चखना सेंटरों पर कार्रवाई करने

आ गया है अनवर अली- शक्ति के बुधवारी बाजार में अवैध चखना सेंटरों पर पुलिस की ताड़- बतोड़ कारवाई, देर शाम गुलजार हुए अवैध चखना सेंटरों में पहुंचे थाना प्रभारी साहब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पुलिस थाना शक्ति के नव पदस्थ थाना प्रभारी अनवर अली ने 3 जुलाई की देर शाम शक्ति शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क पर अवैध रूप से संचालित हो रहे चखना सेंटरों पर पुलिस टीम के साथ ताड़ बतोड़ कार्रवाई की, इस दौरान जहां पुलिस थाना प्रभारी अनवर अली ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटरों पर पुलिस सतत कार्रवाई करेगी तो वहीं किसी भी प्रकार के ऐसे अवैध कारोबारों पर पुलिस की नजर बनी हुई है, ज्ञात हो की बुधवारी बाजार क्षेत्र में देसी शराब दुकान संचालित है, जिसके सामने काफी संख्या में सड़कों पर अवैध चखना केंद्र संचालित होते हैं, तथा इन चखना सेंटरों में ही लोग बैठकर शाम होते ही शराब पीते हैं, एवं इस स्थल पर ही प्रतिदिन शाम के समय दैनिक सांध्यकालीन सब्जी बाजार लगता है, जहां भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं नागरिक सब्जी लेने जाते हैं, तथा ऐसे अवैध चखना सेंटरों के खुलेआम संचालन तथा खुलेआम सड़कों पर शराब पीने से जहां पूरे मोहल्ले का वातावरण दूषित हो रहा था तो वहीं उक्त मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने अनेकों बार स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस से भी इस संबंध में कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस द्वारा एक दो बार उपरोक्त चखना केंद्र स्थल पर जाकर कार्रवाई भी की गई एवं साफ सफाई भी करवाई गई थी किंतु इसके बावजूद धड़ल्ले से ऐसे अवैध रूप से चखना केंद्र संचालित थे, तथा अब शक्ति पुलिस के नए थाने प्रभारी अनवर अली की इस सक्रियता एवं सजगता को देखकर ऐसा लगता है कि बुधवारी बाजार क्षेत्र का शाम के समय दूषित होने वाला वातावरण अब शुद्ध हो जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading