राजनैतिक दलों की तरह अब पुलिस भी निकालेगी विश्वास यात्रा,शक्ति जिले में विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी जिला पुलिस, सप्ताह के सातों दिन में प्रत्येक दिन के लिए पुलिस ने करी लिंक अधिकारियों की नियुक्ति, विशेष प्राथमिकता के आधार पर शक्ति जिले में चलेगा यह कार्यक्रम

राजनैतिक दलों की तरह अब पुलिस भी निकालेगी विश्वास यात्रा,शक्ति जिले में विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी जिला पुलिस, सप्ताह के सातों दिन में प्रत्येक दिन के लिए पुलिस ने करी लिंक अधिकारियों की नियुक्ति, विशेष प्राथमिकता के आधार पर शक्ति जिले में चलेगा यह कार्यक्रम kshititech
शक्ति जिले में पुलिस की विश्वास यात्रा कार्यक्रम
राजनैतिक दलों की तरह अब पुलिस भी निकालेगी विश्वास यात्रा,शक्ति जिले में विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी जिला पुलिस, सप्ताह के सातों दिन में प्रत्येक दिन के लिए पुलिस ने करी लिंक अधिकारियों की नियुक्ति, विशेष प्राथमिकता के आधार पर शक्ति जिले में चलेगा यह कार्यक्रम kshititech
शक्ति जिले में पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने चलेगी  विश्वास यात्रा

राजनैतिक दलों की तरह अब पुलिस भी निकालेगी विश्वास यात्रा,शक्ति जिले में विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी जिला पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- आपने हमेशा यही देखा और सुना होगा कि देश- प्रदेश में बड़े राजनैतिक दल चुनाव के समय विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करते हैं, तथा उन्हें इस यात्रा के माध्यम से यह बताने का प्रयास करते हैं कि हम एवं हमारी पार्टी आपके कल्याण के लिए काम कर रही है, ठीक उसी तरह से अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पुलिस ने अपने काम करने के तरीकों में बदलाव किया है, तथा पुलिस अब सीधे जनता के बीच जाकर संवाद के माध्यम से जनता को यह बताने का प्रयास कर रही है कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए है, एवं आपकी सुरक्षा के लिए ही दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है, इसी श्रृंखला में सक्ती पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी अंजली गुप्ता, एवं मनीष कंवर के दिशा- निर्देशन में विश्वास यात्रा – जहाँ गाँव, तहाँ थाना” जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ है

सक्ती ज़िले की पुलिस द्वारा विश्वास यात्रा – जहाँ गाँव, तहाँ थाना” नामक एक विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। यह एक दीर्घकालिक व सतत प्रक्रिया के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण जनों से सीधे संवाद स्थापित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है।इस अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों को सप्ताह के सातों दिनों (सोमवार से रविवार) में विभाजित किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि पुलिस टीम सप्ताह में कम से कम एक बार प्रत्येक गाँव का नियोजित रूप से भ्रमण कर वहाँ की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हो सके।प्रत्येक दिवस के लिए एक लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपनी टीम के साथ संबंधित ग्राम में पहुँचकर संवाद स्थापित करेगा। अभियान की सतत निगरानी एवं जवाबदेही के लिए प्रत्येक दिन की विश्वास यात्रा की जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से दैनिक स्थिति रिपोर्ट (DSR) में संकलित की जाएगी।इस अभियान का व्यापक प्रचार थानों एवं पंचायत भवनों में फ्लेक्स बैनरों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसकी जानकारी प्राप्त हो एवं वे इसमें सक्रिय सहभागिता निभा सकें,सक्ती पुलिस इस अभियान के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनकेंद्रित बनाने के अपने प्रयासों को और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading