4 जनवरी को संभागीय अग्रवाल महासभा का होगा परिचय सम्मेलन, महासभा की आमसभा की बैठक आज 29 जून को बिलासपुर में, एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में अग्रसेन जी को लगाई जाएगी सवामणि, महासभा के संगठन को विस्तारित करने होगी चर्चाएं

4 जनवरी को संभागीय अग्रवाल महासभा का होगा परिचय सम्मेलन, महासभा की आमसभा की बैठक आज 29 जून को बिलासपुर में, एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में अग्रसेन जी को लगाई जाएगी सवामणि, महासभा के संगठन को विस्तारित करने होगी चर्चाएं kshititech
अग्रकुल  प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री भगवान अग्रसेन जी

4 जनवरी को संभागीय अग्रवाल महासभा का होगा परिचय सम्मेलन, महासभा की आमसभा की बैठक आज 29 जून को बिलासपुर में, एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा की बैठक का आयोजन आज- 29 जून 2025 दिन-रविवार को सुबह 11:30 बजे से श्री अग्रसेन भवन जूनी लाइन बिलासपुर में महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ की अध्यक्षता में किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू,कोषाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल एवं कार्यालय मंत्री दिलीप अग्रवाल ने बताया कि महासभा की आयोजित बैठक में आगंतुक सदस्यों का पंजीयन, नाश्ता,अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना, समाज बंधुओ के सहयोग से सवामणि का प्रसाद, भोग, परिचय सत्र एवं आमसभा सहित दोपहर भोजन का आयोजन किया गया है, संभागीय महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 29 जून की बैठक में जहां आगामी 4 जनवरी 2026 को प्रस्तावित परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तो वही इस बैठक में पिछले दिनों शक्ति में संपन्न बैठक की कार्रवाई पर चर्चा, संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा स्थापित स्थाई कोष शिक्षण समिति, चिकित्सा की राशि में वृद्धि पर चर्चा एवं निर्णय,संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के चिकित्सा उपकरण प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा चिकित्सा उपकरण संबंधी चर्चा एवं आगामी भविष्य में चिकित्सा उपकरण सामग्रियों को और अधिक वृद्धि करने की दिशा में निर्णय एवं आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, संभागीय अग्रवाल महासभा के महामंत्री राजेंद्र राजू ने बताया कि 29 जून की बैठक में बिलासपुर महासभा से संबंध सभाओं के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे एवं 29 जून की बैठक में संभागीय अग्रवाल महासभा के सभी पदाधिकारी, संरक्षक सदस्यों, आजीवन सदस्यों, एवं संबंध सभाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों को आमंत्रित किया गया है, तथा बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को राम नाम लिखने की किताबें भी निशुल्क वितरित की जाएगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading