शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में कैरियर गाइडेंस को लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग का कार्यक्रम हुआ संपन्न, विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने ट्रेनर एवं सभी प्रतिभागियों का किया आभार व्यक्त, विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियो को किया गया प्रशिक्षित

शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में संपन्न ट्रेनिंग कार्यक्रम
शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में संपन्न ट्रेनिंग कार्यक्रम

शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में कैरियर गाइडेंस को लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग का कार्यक्रम हुआ संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती जिले के प्रतिष्ठित स्कूल गुंजन एजुकेशन सेंटर में बाल मनोविज्ञान तथा शिक्षाशास्त्र,कॅरियर गाइडेंस के विषय में शिक्षक ट्रेंनिंग  का आयोजन किया गया। इसके ट्रेनर सहायक अध्यापक एवं मास्टर ट्रेनर अन्तराम केसरी जी रहे। उन्होंने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को बच्चों के मनोविज्ञान को समझने के लिए जानकारी दी तथा समय के महत्व को समझाया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल हुए। जिसमें गोविंद दास, तुलेश चन्द्रा,शकुंतला साहू, पुष्पा यादव,अंजलि श्रीवास, सारिका सोनी,चारुलता बरेठ,‌ ज्योति देवांगन, नीतू, देविका पटेल, शांति यादव, भूमेश, आंचल यादव, आंचल साहू, पूनम यादव युक्ता जायसवाल, अंजलि पटेल , कविता देवांगन सभी शामिल रहे। संस्था के डायरेक्टर नितिन सोनी जी ने इस ट्रेनिंग के लिए ट्रेनर अंतराम केसरी जी को धन्यवाद दिया तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को ट्रेनिंग में बताएगी गई बातों को अनुसरण करने को कहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading