सीमा को मिली नई जिम्मेदारी-अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर की अध्यक्ष चुनी गई सीमा अग्रवाल, विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रमुख पदों पर कार्यरत है सीमा, सीमा ने कहा शहर के प्रत्येक अग्रवाल परिवारों से महिला सदस्यों को जोड़ेंगे संगठन की मुख्य धारा से, सीमा ने अग्रवाल महिला सभा की कार्यकारिणी का भी किया गठन

सीमा को मिली नई जिम्मेदारी-अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर की अध्यक्ष चुनी गई सीमा अग्रवाल, विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रमुख पदों पर कार्यरत है सीमा, सीमा ने कहा शहर के प्रत्येक अग्रवाल परिवारों से महिला सदस्यों को जोड़ेंगे संगठन की मुख्य धारा से, सीमा ने अग्रवाल महिला सभा की कार्यकारिणी का भी किया गठन kshititech
सीमा अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर महिलाओं ने दी उन्हें बधाई

सीमा को मिली नई जिम्मेदारी-अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर की अध्यक्ष चुनी गई सीमा अग्रवाल, विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रमुख पदों पर कार्यरत है सीमा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से काम करने वाली अंबिकापुर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल को अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर का अध्यक्ष चुना गया है, सीमा अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर जहां महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में अंबिकापुर शहर में अग्रवाल सभा को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होने की बात कही है, तो वही सीमा अग्रवाल ने भी अपने इस मनोयन पर कहा है कि आज अग्रवाल सभा द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करूंगी तथा अंबिकापुर शहर में अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवारों से महिला सदस्यों को इस संगठन से जोड़कर भगवान अग्रसेन जी एवं माता माधवी जी के बताएं मार्गों पर चलते हुए हम सब सेवा के काम करेंगे तथा वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अग्रवाल सभा के कार्यो को सर्वव्यापी बनाएंगे, ज्ञात हो की श्रीमती सीमा अग्रवाल वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के तथा प्रदेश स्तर के विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रियता के साथ काम कर रही है,तथा वे अंबिकापुर शहर में भी समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा, रचनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान देती हैं,साथ ही अग्रवाल महिला सभा अंबिकापुर की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी का गठन भी किया है, जिसमें सचिव श्रीमती गतिमा गोयल,उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु, श्रीमती रंजीता, कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा,मीडिया प्रभारी श्रीमती शारदा गर्ग होगी

सीमा अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा, सहित अनेको संगठनों में काम कर चुकी है, एवं उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में जन सहयोग से अंबिकापुर शहर में अनेको स्थानो पर महिला सदस्यों के सहयोग से पानी के प्याऊ घर तथा पूरे ग्रीष्म ऋतु पर लोगों को शरबत एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों का भी वितरण किया था, तथा सीमा अग्रवाल की सक्रियता के चलते अनेकों बार विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading