AAS ग्वालियर इकाई के सदस्यों ने खाटू धाम के अलंकरण समारोह के साथ ही राजस्थान के पवित्र धार्मिक स्थलों का किया संयुक्त भ्रमण, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंघल ने कहा- सदस्यों की यात्रा रही ऐतिहासिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 30 सदस्यों की टोली हुई थी रवाना

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ग्वालियर मध्य प्रदेश इकाई के सदस्य खाटू धाम सहित धार्मिक यात्रा पर
खाटू धाम के अलंकरण समारोह में 12 जून को उपस्थित अग्रवाल समाज के सदस्य
खाटू धाम के अलंकरण समारोह में 12 जून को उपस्थित अग्रवाल समाज के सदस्य

AAS ग्वालियर इकाई के सदस्यों ने खाटू धाम के अलंकरण समारोह के साथ ही राजस्थान के पवित्र धार्मिक स्थलों का किया संयुक्त भ्रमण, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंघल ने कहा- सदस्यों की यात्रा रही ऐतिहासिक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत मध्य प्रदेश की ग्वालियर इकाई निरंतर सक्रियता के साथ सभी कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी कर रही है, तथा 12 जून 2025 को राजस्थान के खाटू धाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जहां मध्य प्रदेश के सदस्यों ने काफी संख्या में इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की, तो वहीं अपनी इस यात्रा पर निकले सदस्यों ने राजस्थान प्रदेश के भी विभिन्न धार्मिक स्थलों में जाकर दर्शन किए एवम अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई ग्वालियर के सदस्यों द्वारा राजस्थान के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा की,अग्रवाल वैश्य समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कोलकाता) की ईकाई ग्वालियर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष-रामेश्वर दयाल सिंघल(रम्मी भारती) एवं ग्वालियर जिला महिला संयोजक श्रीमती ज्योति बंसल के नेतृत्व में, ग्वालियर अग्रवाल समाज के 30 सदस्यों द्वारा (दिनांक -11से14 जून),तक चार दिवसीय धार्मिक यात्रा, राजस्थान के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की- केला देवी(करौली),महावीर जी(हिंडोन), मेहंदीपुर बालाजी(दौसा),श्याम खाटू धाम (सीकर),महालक्ष्मी मंदिर (सीकर),राम जानकी मंदिर (सीकर),जीण माता (सीकर),सालासर बालाजी हनुमान मंदिर (चुरू),रानी सती मंदिर(झुंझुनू),दो जांटी हनुमान मंदिर (फतेहपुर)एवं इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर सिंहासन वाले हनुमान (सरदारशहर)। के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में -विजय गुप्ता,राकेश अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष)गिर्राज बंसल,गौरव गुप्ता,विनीता गुप्ता,मुकेश अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल,अशोक गुप्ता,सुशीला गुप्ता,एल के गुप्ता, आशा गुप्ता,सृष्टि गोयल,मंजू अग्रवाल,भानु गुप्ता,ज्योति गुप्ता,रवि गुप्ता ,पूनम गुप्ता,खुशबू बंसल,लता बंसल,द्वारका प्रसाद अग्रवाल,मृदुला,रानी गुप्ता बनवारी लाल गुप्ता सहित अनेको सदस्य यात्रा में उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading