धन्यवाद अध्यक्ष जी- वापस लौटी शक्ति के अग्रसेन चौक की रौनक, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर फिर से चौक का फव्वारा एवं रोशनी से गुलजार हुई अग्रसेन चौक, समाज बंधुओ ने किया अध्यक्ष जी का धन्यवाद, लगभग 30 सालों पूर्व हुई थी अग्रसेन चौक की स्थापना

धन्यवाद अध्यक्ष जी- वापस लौटी शक्ति के अग्रसेन चौक की रौनक, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर फिर से चौक का फव्वारा एवं रोशनी से गुलजार हुई अग्रसेन चौक, समाज बंधुओ ने किया अध्यक्ष जी का धन्यवाद, लगभग 30 सालों पूर्व हुई थी अग्रसेन चौक की स्थापना kshititech
शक्ति शहर का अग्रसेन चौक फिर से हुआ लाइटों की रोशनी एवं पानी के फव्वारे से गुलजार
धन्यवाद अध्यक्ष जी- वापस लौटी शक्ति के अग्रसेन चौक की रौनक, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर फिर से चौक का फव्वारा एवं रोशनी से गुलजार हुई अग्रसेन चौक, समाज बंधुओ ने किया अध्यक्ष जी का धन्यवाद, लगभग 30 सालों पूर्व हुई थी अग्रसेन चौक की स्थापना kshititech
अग्रवंशी नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल

वापस लौटी शक्ति के अग्रसेन चौक की रौनक, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर फिर से चौक का फव्वारा एवं रोशनी से गुलजार हुई अग्रसेन चौक, समाज बंधुओ ने किया अध्यक्ष जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर की दशकों से शान अग्रसेन चौक की रौनक फिर से वापस लौट आई है,शहर के अग्रसेन चौक में विगत वर्षों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा भगवान अग्रसेन जी की मूर्ति के किनारे फव्वारे एवं लाइटों की व्यवस्था की गई थी, किंतु स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते फव्वारे जहां बंद हो गए थे तो वहीं लाइटों की रोशनी भी गायब हो गई थी, किंतु नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर अग्रवाल के निर्वाचित होने के बाद फिर से एक बार शहर का अग्रसेन चौक आकर्षण का केंद्र बन गया है,विगत दिनों अग्रसेन चौक में फव्वारे को फिर से मरम्मत कर चालू किया गया है तो वहीं अग्रसेन चौक के चारों ओर आकर्षक लाइटों की व्यवस्था की गई है, जिससे सांझ ढलते ही अग्रसेन चौक लाइटों की रोशनी एवं फव्वारों से सुसज्जित होकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की इस पहल पर शक्ति शहर के अग्रवाल समाज के लोगों ने भी उनका धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा है कि आज अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की चौक की स्थापना लगभग 30 सालों पूर्व की गई थी तथा आज यह चौक जहां समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र है तो वहीं अग्रसेन चौक में प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है,एवं अग्रसेन जयंती के पर्व पर जहां भव्य रूप से यहां महा आरती का कार्यक्रम होता है तो वही अग्रवाल समाज के लोग यहां आकर अग्रकुल प्रवर्तक जी की पूजा अर्चना करते हैं

शक्ति शहर के अग्रसेन चौक के बगल में स्थापित सुभाष उद्यान में भी नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने निर्वाचित होते ही वहां पूर्व में लगे स्टैचू को भी व्यवस्थित करने का काम किया तथा वहां लाइटों की भी रोशनी की है, इससे पूर्व साल 2014 में श्यामसुंदर अग्रवाल के अध्यक्ष बनने के बाद वहां स्टैचू स्थापित किए गए थे, किंतु ये स्टैचू रोशनी के आभाव में थे,किंतु अब पुनः स्टैचू के चारों ओर रोशनी की व्यवस्था कर प्रतिदिन शाम को यह सुभाष उद्यान रोशनी से गुलजार नजर आने लगा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading