अब ट्रेन टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर होगा एक क्लिक पर ! आया SwaRail App, ऐसे करें यूज, 19 मई को किया गया लॉन्च, भारतीय रेल्वे का अभी तक का सबसे सुपर एप्प

अब ट्रेन टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर होगा एक क्लिक पर ! आया SwaRail App, ऐसे करें यूज, 19 मई को किया गया लॉन्च, भारतीय रेल्वे का अभी तक का सबसे सुपर एप्प kshititech

अब ट्रेन टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर होगा एक क्लिक पर ! आया SwaRail App, ऐसे करें यूज, 19 मई को किया गया लॉन्च, भारतीय रेलवे का अभी तक का सबसे सुपर एप्प

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों की यात्रा को डिजिटल बनानें के लिए एक बेस्ट ऐप लॉन्च किया है। भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया और ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप SwaRail लॉन्च किया है,यह ऐप Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। इस ऐप को ‘रेलवे का सुपरऐप’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें लगभग सभी रेल सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

SwaRail ऐप की है ये खासियतें?

SwaRail ऐप में यूजर्स को एक ही इंटरफेस पर टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, ऑनबोर्ड मील ऑर्डर करने, स्टेशन सुविधाओं को जानने और टूर पैकेज एक्सप्लोर करने जैसी तमाम सेवाएं मिलती हैं। SwaRail ऐप यूजर्स को बार-बार लॉगिन करने या अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत को खत्म करता है। इसमें मौजूद Single Sign-On (SSO) फीचर की मदद से यूजर अपने पुराने IRCTC Rail Connect या UTS ऐप के लॉगिन डिटेल्स से ही साइन इन कर सकते हैं, या नया अकाउंट भी बना सकते हैं।

SwaRail App के जरिये यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

01- इस ऐप के जरिये यात्री रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
02- ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट की खरीदारी की जा सकती है।
03- ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट की खरीदारी की जा सकती है।
04- SwaRail ऐप के जरोये पार्सल और फ्रेट सर्विस से संबंधित जानकारी मिलती है।
05- ऐप पर PNR स्टेटस चेक और रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग की सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं।खास बात यह है कि ट्रेन में खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलती है।
06- इस ऐप में दिए गए ऑप्शन रेल मदद के जरिए शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना बहुत आसान है।
07- ऐप में रेलवे पर्यटन पैकेज, होटल बुकिंग, इंश्योरेंस और साइटसीइंग जैसे फीचर्स भी देता है।
08- रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग

इस ऐप का एक बड़ा प्लस पॉइंट इसका Live Train Tracking फीचर है, जो प्लेटफॉर्म नंबर, लेट होने की स्थिति या ट्रेन की वर्तमान लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी रियल टाइम में देता है। इससे यात्रियों को बार-बार पूछने या अनिश्चितता की स्थिति से निजात मिलती है

SwaRail App को यूज करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

01- Step 1: Google Play Store से SwaRail ऐप डाउनलोड करें।
02- Step 2: पुराने IRCTC Rail Connect या UTS ऐप की ID से लॉगिन करें, या नया अकाउंट बनाएं।
03- Step 3: ऐप की डैशबोर्ड से PNR स्टेटस, टिकट बुकिंग, खाना ऑर्डर करना, ट्रेन ट्रैकिंग आदि फीचर्स का उपयोग करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading