30 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे राज परिवार के रीति-रिवाजो से होगा राजा साहब का अंतिम संस्कार,प्रदेश सहित देश की जानी-मानी राजनैतिक एवं राज परिवारों की हस्तियां रहेगी अंतिम संस्कार में मौजूद, राजा साहब के अंतिम संस्कार में दिग्गजो का होगा जमावड़ा

शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह
शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ राज परिवार के नजदीकी सदस्य अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार
राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी के अंतिम दर्शन

30 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे राज परिवार के रीति-रिवाजो से होगा राजा साहब का अंतिम संस्कार,प्रदेश सहित देश की जानी-मानी राजनैतिक एवं राज परिवारों की हस्तियां रहेगी अंतिम संस्कार में मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 29 अप्रैल को शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन से जहां पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है, तो वहीं मध्य प्रदेश के समय से शक्ति एक बड़ी रियासत रही है,एवं राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह भी काफी लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे एवं 30 अप्रैल को राजा साहब का अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे शक्ति शहर के बंधवा तालाब के पास स्थित राजा बाड़ी परिसर में होगा एवं उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 08 हरि गुजर महल नारायण सागर रोड शक्ति से निकलेगी तथा राज परिवार के रीति-रिवाजो के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार होगा, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश की जानी-मानी राजनैतिक हस्तियां एवं राज परिवारों के प्रतिनिधि भी उनके इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी राजा साहब को श्रद्धांजलि दी जा रही है एवं उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके हरि गुजर महल में भी क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचने लगे हैं, एवं अपने प्रिय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन से लोग दुखी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading