शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में न्यायाधीशों की उपस्थिति में हुआ विधिक साक्षरता शिविर, आपके अधिकार, आपकी शक्ति : संस्कार पब्लिक स्कूल की कानूनी साक्षरता पहल, स्कूल के बच्चों को भी उनके अधिकारों के प्रति किया गया सजग

शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में न्यायाधीशों की उपस्थिति में हुआ विधिक साक्षरता शिविर, आपके अधिकार, आपकी शक्ति : संस्कार पब्लिक स्कूल की कानूनी साक्षरता पहल, स्कूल के बच्चों को भी उनके अधिकारों के प्रति किया गया सजग kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति में संपन्न विधिक जागरूकता शिविर

शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में न्यायाधीशों की उपस्थिति में हुआ विधिक साक्षरता शिविर, आपके अधिकार, आपकी शक्ति : संस्कार पब्लिक स्कूल की कानूनी साक्षरता पहल

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों में विधिक साक्षरता की अलख जगाने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ति, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गंगा पटेल विशेष न्यायाधीश एफ टी सी सक्ति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य श्री वी के मिश्रा द्वारा की गयी। कक्षा नवी से बाहरहवीं तक के छात्र -छात्रों को मोटर व्हीकल एक्ट, पोस्को एक्ट, बालकों के अधिकार, साइबर एक्ट जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया गया। न्यायाधीशों से मार्गदर्शन लेकर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा उनके समक्ष रखी एवं अनेक संवेदनशील गतिविधियों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती योगिता शर्मा एवं श्रीमती सायरा खान द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मेघा दीप ने किया एवं सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रधानाचार्य सुश्री रूपल उपध्याय ने अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्री वी के मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक रहने एवं लक्ष्य निर्धारित कर, अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए एक सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी गयी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading