पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, यूनियन ने कि हमले की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा- धर्म के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों पर सरकार करे त्वरित कार्यवाही

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, यूनियन ने कि हमले की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा- धर्म के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों पर सरकार करे त्वरित कार्यवाही kshititech

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, यूनियन ने कि हमले की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा धर्म के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों पर सरकार करे त्वरित कार्यवाही

रायपुर-छ ग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सभी सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, साथ ही यूनियन की ओर से सभी सैलानियों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि पहलगाम के इस हमले की हम सभी कड़ी निंदा करते हैं, एवं वहां घूमने गए टूरिस्ट पॉइंट पर सैलानियों को उनका धर्म पूछ कर उनके साथ कायराना करतूत बड़ी ही निंदनीय है, एवं यूनियन परिवार उन सभी सैलानियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन सभी की मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार जनों को भी इस गहरे दुख का सामना करने शक्ति प्रदान करें ।

पहलगाम की घटना पर यूनियन की प्रदेश इकाई सहित जिला इकाइयों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया एवं सभी जिला इकाइयों ने भी इस घटना की निंदा की है,जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है. इस हमले में कुल 28 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 विदेशी नागरिक और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक ऑफिसर भी शामिल थे, हमले की निंदा करते हुए यूनियन ने कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा से भी ज्यादा निंदनीय है क्योंकि इस बार आतंकियों की ओर से आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा है कि पहलगाम में जो कुछ हुआ है,हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं,और हमें उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सजा देगी. हम उन सभी परिवारों के साथ खड़े हैं, जो आतंकवादियों द्वारा मारे गए और जो घायल हुए हैं, हम उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं,यह एक नरसंहार है,श्री गौतम ने आतंकी हमले को लेकर सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है,हम उम्मीद करते हैं की सरकार इन दहशतगर्दों को एक सबक सिखाएगी’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होकर कड़ा कदम उठाना होगा

पहलगाम हमले में मारे गए सैलानियों के प्रति श्रद्धांजलि देने वालों में छ ग़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एन आर के पिल्लई,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य,प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नीलाल अग्रवाल, प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सलाहकार राजेश वैष्णव, अश्वनी पटनायक, प्रदेश सचिव विपुल कनैया, प्रदेश सचिव पी के तिवारी, विजयलक्ष्मी चौहान,रूपेश श्रीवास,सुशील तिवारी, एच डी महंत,रवि सेन, विजय लाल,शेख मकबूल ,संजय लिखितकर,रोमी सलूजा,मनीष दयाल,राहुल सेन, अजय दास वैष्णव शामिल है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading