सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- राज्य की सुशासन वाली सरकार ने चुनाव पूर्व जो कहा, वह करके दिखाया है, भाजपा ने किया है सर्व वर्ग के विकास के लिए काम, तभी बनी है आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी

शक्ति जिले में चल रहा भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
9 अप्रैल को अड़भार मंडल में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल
सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता

सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- राज्य की सुशासन वाली सरकार ने चुनाव पूर्व जो कहा, वह करके दिखाया है, भाजपा ने किया है सर्व वर्ग के विकास के लिए काम, तभी बनी है आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 9 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अड़भार मंडल के आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में हो या राज्य में हो सुशासन स्थापित किया है,तथा इस सुशासन से जहां जनता प्रसन्न है,तो वहीं सर्व वर्ग के कल्याण के लिए काम हो रहा है, एवं प्रदेश एवं देश के विकास के लिए काम हो रहा है, केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के कार्यों से आज जनता प्रफुल्लित है, एवं भाजपा की सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले जो वायदे किए थे एक-एक वायदों को सरकार ने धरातल पर क्रियान्वित किया है

भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अडभार मंडल के ग्राम पंचायत सोनादुला मे संपन्न हुआ,सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल शामिल हुए उन्होंने भाजपा स्थापना दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जनसंघ से लेकर भाजपा के स्थापना के बारे में विस्तार से बताया,उन्होंने कहा आज हम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी मंडलों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम चल रहे है अलग अलग दिवसों पर 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने है आप लोगों ने भी घरों में भाजपा का झंडा लगा लिया होगा आप सभी घर घर पहुंच कर लोगों के बीच भाजपा की रीति नीति सरकार के जनहितैषी योजना की जानकारी जन जन तक पहुंचाए उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जीवेन्द्र गबेल,रामनरेश यादव, आदित्य अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सहसंयोजक चंद्र कुमार चंद्रा,कार्यक्रम संयोजक एवं युवामोर्चा अध्यक्ष विजय धीरहे, सहसंयोजक नितीन शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेश्वर पटेल तारकेश्वर गबेल, अरविंद तिवारी राधे शुक्ला मंडल सह संयोजक भूपेंद्र चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading