शक्ति के भाजपा कार्यालय में शान से लहराया 46 वे स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वज, अंचल के पार्टी को सींचने वाले वरिष्टों का हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा 46 वें स्थापना दिवस का जोश, सम्मान से अभिभूत हुए वरिष्ठ जन, आंखें भर आई वरिष्टों की, देश भर में पार्टी की अपार कामयाबी एवं सफलता से उत्साहित दिखे वरिष्ठजन

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामावतार अग्रवाल का किया गया सम्मान
शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते पार्टी के पदाधिकारी
भाजपा की स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता

शक्ति के भाजपा कार्यालय में शान से लहराया 46 वे स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वज, अंचल के पार्टी को सींचने वाले वरिष्टों का हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा 46 वें स्थापना दिवस का जोश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शहर के अखराभाटा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 6 अप्रैल को पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा शान से लहराया तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, अटल बिहारी वाजपेई जिंदाबाद के श्री घोष के साथ पूरा परिसर को गूंजायमान कर दिया,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा कश्मीर समस्या पर अपना सर्वत्र बलिदान कर देने वाले त्याग,तपस्या, बलिदान की मूर्ति डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से शक्ति अंचल में सींचकर वट वृक्ष का रूप देने वाले पार्टी के वरिष्ठ जनों का भाजपा के भगवा दुपट्टे एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के नेताओं ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तथा स्थापना के बाद से आज तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया तथा आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तथा देश के शत-प्रतिशत राज्यों में आज सत्ता संभाल रही है एवं विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल होने का भी गौरव इस पार्टी ने प्राप्त किया है, इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं, जिसे हम सब मिलजुल कर इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं,यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए

जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में 6 अप्रैल को आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल,जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला पंचायत शक्ति के उपाध्यक्ष कमल पटेल, जनपद पंचायत मालखरौदाके अध्यक्ष कविशरण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार,भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू महाराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा,नेतराम चंद्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल लल्ली, भाजपा नगर मंडल शक्ति के पूर्व महामंत्री गोविंद देवांगन, अयोध्या प्रसाद देवांगन, विनोद कुमार पांडेय, पार्षद पति एवं पूर्व एल्डरमेन धरमलाल रात्रे,लाखन नामदेव, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष रोशन राठौर, रामावतार साहू, परमेश्वर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल राजा, शासकीय अभिभाषक मनोज सिसोदिया, भाजपा जिला मीडिया के प्रभारी धनंजय नामदेव, कृष्ण कुमार चंद्रा,चेतन दास महंत, श्रीमती रूपा सिंहदेव, श्रीमती अमरौतीन बाई सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे, स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल,अयोध्या प्रसाद देवांगन, चक्रधर साहू सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading