सुविधाओं के नाम पर शक्ति का डाकघर ठेंगा दिखा रहा नागरिकों को, 28 मार्च को तो स्पीड पोस्ट की भी सुविधा नहीं मिली जनता को, पोस्टमास्टर से की गई लिखित में शिकायत, भारतीय डाक विभाग कहता है- हम बना रहे हैं डाकघरो को सुविधाजनक, किंतु कहां है यह सुविधाये कोई तो बताएं

सुविधाओं के नाम पर शक्ति का डाकघर ठेंगा दिखा रहा नागरिकों को, 28 मार्च को तो स्पीड पोस्ट की भी सुविधा नहीं मिली जनता को, पोस्टमास्टर से की गई लिखित में शिकायत, भारतीय डाक विभाग कहता है- हम बना रहे हैं डाकघरो को सुविधाजनक, किंतु कहां है यह सुविधाये कोई तो बताएं kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

सुविधाओं के नाम पर शक्ति का डाकघर ठेंगा दिखा रहा नागरिकों को, 28 मार्च को तो स्पीड पोस्ट की भी सुविधा नहीं मिली जनता को, पोस्टमास्टर से की गई लिखित में शिकायत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति भले ही जिले का स्वरूप ले चुका है, किंतु सुविधाओं के मामले में देखा जाए तो आज भी शक्ति जिला मुख्यालय में जिले के हिसाब से मिलने वाली सुविधाएं तो बिल्कुल नगण्य है तो वहीं कम से कम ब्लॉक लेवल पर सरकारी विभागों से मिलने वाली सुविधाएं तो अनवरत दुरुस्त रहे, किंतु ऐसा भी कुछ शक्ति में नजर नहीं आता,यहां का भारतीय डाकघर पोस्ट ऑफिस दशको पुराना पोस्ट ऑफिस है, किंतु वर्तमान में भारत सरकार पोस्ट ऑफिस को इतना अधिक सुविधाजनक बनाने की बात कहती है,किंतु शक्ति के डाकघर को देखकर ऐसा कुछ नजर नहीं आता, यहां के डाकघर में सुविधाओं के नाम पर लोगों को ठेंगा दिखाया जाता है,तो वहीं यहां आए दिन स्टाफ की कमी रहती है, जिससे समय पर ना तो स्पीड पोस्ट की सुविधा मिल पाती,और ना हीं डाकघर के बचत कर्ताओं को उनकी पासबुक प्रिंटिंग की सुविधा मिलती है,अनेको मर्तबा देखा जाता है कि जब लोग यहां पासबुक प्रिंट करवाने पहुंचते हैं तो यही कहा जाता है कि हमारे पास अभी स्टाफ नहीं है, प्रिंटर खराब है, सेवाएं उपलब्ध नहीं है

कुछ ऐसा ही 28 मार्च को देखने को मिला जब शहर जा एक नवयुवक शक्ति के डाकघर में स्पीड पोस्ट करवाने के लिए पहुंचा तो वहां मौके पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया की स्पीड पोस्ट अभी नहीं हो रहा है, कारण पूछे जाने पर कहा गया कि हमारा प्रिंटर खराब है, तब युवक ने कहा कि प्रिंटर की सुविधा आप लोग को ऑप्शन में दूसरी भी रखनी चाहिए, क्योंकि स्पीड पोस्ट आपातकालीन सेवा है जो कि लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए अति आवश्यक सेवाओं में आता है, किंतु ऐसा कहते ही उक्त नवयुवक को डाकघर के कर्मचारी के द्वारा कहां गया कि हमें नहीं मालूम,आपको जहां शिकायत करनी है कर दो, कुछ ऐसा ही आए दिन शक्ति के डाकघर में देखने को मिलता है किंतु विडंबना यह है की शक्ति के डाकघर में चल रही कुछ ऐसी दुर्व्यवहार की घटनाओं से भी ऊपर के अधिकारी सबक नहीं लेते तथा पोस्ट ऑफिस शक्ति में चल रही ऐसी अव्यवस्थाओं की शिकायत जनता आखिर करें तो कहां करें, कम से कम शक्ति जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तो इस संबंध में संज्ञान जरूर लेना चाहिए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके तथा 28 मार्च को स्पीड पोस्ट की सुविधा नहीं मिलने पर शक्ति के नवयुवक हेमंत अग्रवाल ने इसकी शिकायत लिखित में डाकघर शक्ति के अधिकारी से की है, किंतु अब देखना है कि आए दिन हो रही ऐसी दुर्व्यवहार की घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं पर कब नियंत्रण हो पता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading