अनूठी प्रदर्शनी-22 से 24 मार्च तक शक्ति के नंदेलीभांटा मैदान में होगा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, सीधे केंद्रीय एवं राज्य मुख्यालयो से होगा विभाग प्रमुखों का आगमन, स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े की पहल पर बड़े महानगरों की तरह शक्ति में भी लगेगी यह प्रदर्शनी

केंद्र के मुखिया एवं भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शक्ति जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

अनूठी प्रदर्शनी-22 से 24 मार्च तक शक्ति के नंदेलीभांटा मैदान में होगा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, सीधे केंद्रीय एवं राज्य मुख्यालयो से होगा विभाग प्रमुखों का आगमन, स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े की पहल पर बड़े महानगरों की तरह शक्ति में भी लगेगी यह प्रदर्शनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति विधानसभा के जिला मुख्यालय शक्ति के नंदेली भाटा मैदान में आगामी 22 से 24 मार्च तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के माध्यम से भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन को लेकर जहां नंदेली भाटा मैदान में बड़े डोम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी लगायेंगे तो वहीं आम जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे विस्तार पूर्वक दी जाएगी इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 22 मार्च को दोपहर 12:00 बजे जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं प्रदेश तथा जिले की दिग्गज राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा तो वहीं इस पूरे आयोजन को लेकर व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है,एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से यह प्रदर्शनी पहली बार शक्ति में लगाई जा रही है

कार्यक्रम – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ – उन्नति की ओर एक पहल 22, 23 और 24 मार्च 2025,स्थान – नंदेलीभांठा मैदान, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) में तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी जिसका समय”प्रगतिशील छत्तीसगढ़” का आयोजन 22, 23 और 24 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा और इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।इस मेगा प्रदर्शनी का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है, जो हमारे देश के विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा और यह जानकारी दी जाएगी कि सरकार कैसे “नए भारत के निर्माण: सरकारी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने” के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।यह एक अनूठी प्रदर्शनी होगी, जिसमें आम जनता और सरकारी अधिकारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। यहां लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जान सकेंगे, जिनमें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), ECGC लिमिटेड, ट्राइब्स इंडिया (ट्राइफेड), खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), पौधों की किस्मों और किसान अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPVFRA), भारतीय खान ब्यूरो, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, तमिलनाडु बागवानी, भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय यूनानी अनुसंधान परिषद (CCRUM), परमाणु ऊर्जा विभाग, CCRS, कृषि मंत्रालय, केंद्रीय पोल्ट्री विकास संगठन, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), काजू और कोको विकास निदेशालय, डाक विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केंद्रीय रेशम बोर्ड, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), पोल्ट्री विकास संगठन, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल)आदि शामिल हैं

इस पूरे आयोजन के माध्यम से हमारा लक्ष्य लोगों को इन योजनाओं और संसाधनों की जानकारी देकर सशक्त बनाना है ताकि वे इनका पूरा लाभ उठा सकें और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें,हम सक्ति जिले के सभी उम्र के नागरिकों को इस प्रदर्शनी में शामिल होने और अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आमंत्रित करते हैं। ज्ञात हो की इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से जहां समाज के सर्वे वर्ग के लोगों को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा तो वहीं जिन योजनाओं की जानकारी के लिए हम परेशान होते हैं एवं हमें जानकारी नहीं मिल पाती, वह सारी जानकारियां एक ही छत के नीचे एवं संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारियों की मौजूदगी में मिलेगी

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
शक्ति के नंदलीभाटा मैदान में प्रदर्शनी के लिए तैयार किया जा रहा विशाल डोम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading