*G L NEWS*राजनैतिकसामाजिक

महंत के गढ़ में कांग्रेस की बुरी हार- नगर पंचायत बाराद्वार में दशकों बाद उपाध्यक्ष पद पर हुआ भाजपा का कब्जा, अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के जितेश शर्मा ने करी ऐतिहासिक जीत दर्ज, अभी तक के चुनाव का टूटा रिकॉर्ड, जितेश ने पार्षद पद पर भी निर्विरोध जीत करी थी दर्ज, जितेश ने कहा- शहर का विकास एवं जनता की सेवा ही है मेरा संकल्प

महंत के गढ़ में कांग्रेस की बुरी हार- नगर पंचायत बाराद्वार में दशकों बाद उपाध्यक्ष पद पर हुआ भाजपा का कब्जा, अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के जितेश शर्मा ने करी ऐतिहासिक जीत दर्ज, अभी तक के चुनाव का टूटा रिकॉर्ड, जितेश ने पार्षद पद पर भी निर्विरोध जीत करी थी दर्ज, जितेश ने कहा- शहर का विकास एवं जनता की सेवा ही है मेरा संकल्प kshititech
नगर पंचायत बाराद्वार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जितेश शर्मा अन्नपूर्णा परिवार

महंत के गढ़ नगर पंचायत बाराद्वार में कांग्रेस की बुरी हार- दशकों बाद उपाध्यक्ष पद पर हुआ भाजपा का कब्जा, अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के जितेश शर्मा ने करी ऐतिहासिक जीत दर्ज, अभी तक के चुनाव का टूटा रिकॉर्ड, जितेश ने पार्षद पद पर भी निर्विरोध जीत करी थी दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले की नगर पंचायत बाराद्वार में 10 मार्च को हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा, तथा जिस कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत में दशकों तक अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बनाए रखा, उस पार्टी को उपाध्यक्ष के चुनाव में केवल 02 ही वोट मिले, जो की बड़ी ही शर्मनाक पराजय है, तथा नगर पंचायत के चुनाव में जहां कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को केवल दो वोट मिले, तो वही दशकों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करी है, तथा अन्नपूर्णा परिवार बाराद्वार के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी स्वर्गीय राजेश शर्मा के सुपुत्र एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति दिनेश शर्मा के भतीजे जितेश शर्मा ने जहां नगर पंचायत बाराद्वार के चुनाव के पार्षद नामांकन दाखिले के समय ही निर्विरोध प्रत्याशी के रूप में चुनाव में जीत दर्ज करी थी तो वहीं अब उपाध्यक्ष चुनाव में भी उन्होंने ऐतिहासिक वोटो से जीत दर्ज की है

नगर पंचायत बाराद्वार में कुल 15 वार्ड हैं, जहां 10 मार्च को हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था, जिसे केवल  02 वोट ही मिला एवं 14 वोट जितेश शर्मा को मिले, जितेश शर्मा की जीत पर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया तो वहीं नगर पंचायत बाराद्वार में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी को मिली जबरदस्त जीत से भाजपा उत्साहित है, एवं विगत दिनों अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा के नारायण कुर्रे ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था, तो वहीं अब जितेश शर्मा उपाध्यक्ष जीत कर आये हैं, एवं बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा परिवार ने भी राजनीति के क्षेत्र में विगत महीनो में लगातार सफलताएं अर्जित की हैं,जिला पंचायत शक्ति के क्षेत्र क्रमांक -01 के प्रथम जिला पंचायत सदस्य के रूप में जहां आयुष शर्मा ने जीत दर्ज कर एक रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं अब जितेश शर्मा की जीत भी अन्नपूर्णा परिवार के लिए राजनीतिक रूप से काफी फायदेमंद साबित हुई है

जितेश शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई तो वही पूरे बाराद्वार शहर में जश्न का माहौल है,एवं अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान ने भी उपाध्यक्ष चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर नगर पंचायत के पार्षद गणों एवं शहर वासियों का भी आभार व्यक्त किया है,एवम कहा है कि आज सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से जितेश शर्मा को यह सफलता हासिल हुई है

Back to top button