जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिला पंचायत में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद पर हुआ भाजपा का कब्जा, शक्ति जिले में तो निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, शक्ति जिले की तीनों जनपद पंचायत में भी भाजपा का हुआ कब्जा, विधानसभा की हार का बदला लिया भाजपा ने कांग्रेस से

जिला पंचायत शक्ति की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा
जिला पंचायत शक्ति के प्रथम उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल
जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिला पंचायत में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद पर हुआ भाजपा का कब्जा, शक्ति जिले में तो निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष- उपाध्यक्ष

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-विधानसभा चुनाव 2023 में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने जांजगीर चाम्पा एवं शक्ति जिले की अपनी सारी विधानसभा की सीटे खो दी थी, किंतु इन चुनाव में पराजय का बदला आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव में ले ही लिया,नवगठित शक्ति जिला पंचायत के प्रथम निर्वाचन में जहां भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा अर्सिया जैजैपुर ने निर्विरोध निर्वाचित होकर एक इतिहास कायम कर दिया तो वहीं जिला पंचायत शक्ति के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल किशोर पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों पदों पर अपना प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के 9 सदस्य एवं तीन सदस्य कांग्रेस के तथा दो निर्दलीय जीत कर आए थे किंतु भाजपा का तगड़ा बहुमत होने के कारण कांग्रेस ने हिम्मत ही नहीं की, और भाजपा ने बाजी मार ली, वहीं जांजगीर चांपा जिला पंचायत के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर दो बार जिला पंचायत के सदस्य रहे एवं रिकॉर्ड वोटो से जीतने वाले गगन जयपुरिया निर्वाचित हुई घोषित हुए दोनों जिला पंचायतो में मिली भाजपा को जीत से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है तथा नगरीय निकाय के चुनाव में नवगठित शक्ति जिले की जिला मुख्यालय की सीट भले भाजपा ने खो दी, किंतु जनपद पंचायत में भी शक्ति जिले की तीनों जनपद पंचायत में भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है, तथा अब 12 मार्च को जनपद पंचायत शक्ति के चुनाव होने हैं देखना है कि इसमें किस पार्टी का अध्यक्ष चुनकर आता है

जिला पंचायत जांजगीर चंपा के उपस्थित गगन जयपुरिया
जिला पंचायत शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र
जिला पंचायत शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading