नगर पंचायत अड़भार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा रात्रे सहित पार्षदों का 5 मार्च को संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह,CMO आनंद राय ने किया अतिथियों एवम गणमान्य नागरिकों का किया आभार व्यक्त

05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह
05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह
05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह

नगर पंचायत अड़भार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा रात्रे सहित पार्षदों का 5 मार्च को संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति से लगे नगर पंचायत अड़भार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा रात्रे एवं सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 5 मार्च को पुराना बाजार भारनी तालाब के पास किया गया, इस दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा रात्रे एवं सभी पार्षदों को सक्षम अधिकारी द्वारा पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने आगंतुक अतिथियों एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा पार्षद गणों का स्वागत किया, तथा कहा कि नगर पंचायत अड़भार में नए निर्वाचन संपन्न हुए हैं तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का एवं शहर वासियों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं, कार्यक्रम के दौरान जहां भारी संख्या में शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे हुए थे, तो वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा रात्रे ने भी समस्त अड़भार नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना विश्वास मुझ पर करते हुए मुझे जीत दिलाई, मैं शहर के विकास के लिए हर संभव बेहतर कार्य करूंगा,कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल,कांग्रेस नेता गुलजार सिंह ठाकुर, श्रीमती कुसुम लता अजगले, हर प्रसाद साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इस दौरान नगर पंचायत अड़भार के कर्मचारियों ने भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा कहा कि नगर पंचायत अड़भार के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की इस टीम से आने वाले दिनों में शहर का विकास और अधिक तेजी से होगा एवं लोगों की समस्याओं का निराकरण भी होगा वहीं नगर पंचायत अड़भार के संपन्न शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शहर वासियों ने भी अपने जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया

05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह
05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह
05 मार्च को सम्पन्न अड़भार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading