चेंबर चुनाव को लेकर कन्हैया का बड़ा बयान- कन्हैया अग्रवाल ने कहा-अध्यक्ष,महामंत्री एवम कोषाध्यक्ष के रायपुर के सदस्य होने या अनिवार्यता समाप्त हो, 12 साल पहले भी कन्हैया अग्रवाल ने चैंबर भवन में दिया था उपरोक्त मांग को लेकर धरना

चेंबर चुनाव को लेकर कन्हैया का बड़ा बयान- कन्हैया अग्रवाल ने कहा-अध्यक्ष,महामंत्री एवम कोषाध्यक्ष के रायपुर के सदस्य होने या अनिवार्यता समाप्त हो, 12 साल पहले भी कन्हैया अग्रवाल ने चैंबर भवन में दिया था उपरोक्त मांग को लेकर धरना kshititech
चेंबर के सदस्य कन्हैया अग्रवाल रायपुर

चेंबर चुनाव को लेकर कन्हैया का बड़ा बयान- कन्हैया अग्रवाल ने कहा-अध्यक्ष,महामंत्री एवम कोषाध्यक्ष के रायपुर के सदस्य होने या अनिवार्यता समाप्त हो, 12 साल पहले भी कन्हैया अग्रवाल ने चैंबर भवन में दिया था उपरोक्त मांग को लेकर धरना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री ,कोषाध्यक्ष के पदों पर रायपुर के ही सदस्य को चुनाव लड़ने की पात्रता को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक सदस्य को चेंबर के सभी पदों के निर्वाचन में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए,श्री अग्रवाल ने कहा कि 12 साल पहले चेंबर चुनाव के दौरान मैंने चेंबर भवन में धरना प्रदर्शन करते हुए दो प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था,जिसमें एक मांग अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रदेश के सभी जिले के लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार प्रदान किए जाने की थी दूसरी मांग जिलों में मतदान की व्यवस्था करने की थी जिसे पिछले चुनाव से प्रारंभ किया गया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों को समान अधिकार प्राप्त हैं देश का संविधान है ,पूरे देश में संस्थाओं के चुनाव का मामला हो या किसी भी चुनाव में किसी भी संगठन में इस तरह के अनिवार्यता नहीं होती है । अतः चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को समान अधिकार प्रदान किए जाने चाहिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading