शिवरीनारायण महोत्सव में 26 फरवरी को होगा प्रसिद्ध कवि अनामिका अंबर का कविता पाठ, महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दी जानकारी

शिवरीनारायण महोत्सव में 26 फरवरी को होगा प्रसिद्ध कवि अनामिका अंबर का कविता पाठ, महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech
हिंदुस्तान की प्रसिद्ध कवित्री अनामिका अंबर

शिवरीनारायण महोत्सव में 26 फरवरी को होगा प्रसिद्ध कवि अनामिका अंबर का कविता पाठ, महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शिवरीनारायण नगर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका अंबर का कवितापाठ होगा. इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 26 फरवरी महोत्सव के अंतिम दिन अनामिका अंबर कविताएं पढ़ेंगी. ज्ञातव्य है कि अनामिका अंबर देश की सबसे लोकप्रिय मंचीय कवियत्रियों में से एक हैं. उन्होंने मंचीय गीतों और प्रस्तुति को मर्यादा और गरिमा दी है. वीर तथा ओज रस से परिपूर्ण उनकी कविताएं श्रोताओं को भी ओज से भर देती हैं. उनकी प्रसिद्ध कविता लाल चौक पर वन्देमातरम के नारे अब गुंजेंगे, हर बम से हर हर बम की बोली बात करेगी अब से लोग भलीभांति परिचित हैं. इसके अलावा सोने से लिख दी जाए कहानी, चाँद के जैसा जीवन होगा, खंजर होना बहुत सरल है मरहम होना मुश्किल है, जब जब जन्म लिया शंका ने तब तब ही समाधान मिला है जैसे गीतों ने भी उन्हें अपार प्रसिद्धि दी है. उनकी कविता नन्ही कलियों पर उठे जो आँख उसको फोड़ दो या राजनीति पर लिखी उनकी कविता नहीं अब छल या धोखे की सियासत मान पाएगी भी लोगों में लोकप्रिय हैं.रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होने वाले कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल होंगे. शिवरीनारायण महोत्सव आयोजन समिति ने लोगों से अधिकसे अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading