डभरा के पूर्वेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गोल्ड मेडल,नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिली पूर्वेश को सफलता, सम्मान जोत कर आने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने भी दी बधाई

डभरा के पूर्वेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गोल्ड मेडल,नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिली पूर्वेश को सफलता, सम्मान जोत कर आने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने भी दी बधाई kshititech
डभरा का छात्र पुर्वेश यादव

डभरा के पूर्वेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गोल्ड मेडल,नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिली पूर्वेश को सफलता, सम्मान जोत कर आने पर हुआ जोरदार स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा शहर से लगे ग्राम चुरतेला के संत मदर टेरेसा इंगलिश मीडियम स्कूल गोबरा के कक्षा 9 वीं के छात्र पूर्वेश यादवने नेपाल में अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित INDO NEPAL YOUTH championship me अपने आयु वर्ग under 17 में नेपाल और भारतवर्ष के सभी प्रांतों के बच्चों को पीछे छोड़ 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत की खुशी में क्षेत्रवासियों , जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य , शालेय परिवार तथा क्षेत्र के विधायक ने बधाई और शुभकामनाओ के साथ विजेता पूर्वेश यादव तथा कोच लोमस कुमार* स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के संचालक ने कक्षा 10 वीं से 12 वीं तक विजेता छात्र पूर्वेश यादव को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा क की,भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर में विजेता छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 11 जनवरी से 15 जनवरी 2025 को अंतराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में आयोजित INDO NEPAl CHAMPIONSHIP 2025 में पूर्वेश यादव (ग्राम चुरतेला )प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। इस अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में नेपाल तथा भारत के सभी राष्ट्रीय स्तर के बच्चों ने भाग लिया था। अपने आयु वर्ग under 17 में पूर्वेश यादव में 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाकर स्वर्ण पदक और अंतराष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अपने विद्यालय क्षेत्र , समाज ,प्रांत और राष्ट्र का नाम रोशन किया । छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कोच लोमस कुमार ने सभी को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा इसी प्रकार हमारे छत्तीसग़ढ के युवा हमारे देश का नाम रोशन करते रहें। यूथ गेम्स एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि होनहार छात्र भविष्य के कर्णधार है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading