एक ही दिन, एक ही साथ पूरे देश में होगा रक्तदान शिविर-शक्ति में 24 जनवरी को होगा विशाल रक्तदान शिविर- जिला औषधि विक्रेता संघ ने किया है शक्ति के सरकारी अस्पताल में शिविर का आयोजन, संघ के विनोद अग्रवाल ने दी जानकारी, विनोद ने कहा- हमें करते रहना चाहिए रक्तदान

24 जनवरी को होने वाले रक्तदान शिविर से संबंधित जानकारी
क्यों करना चाहिए हमें रक्तदान
श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

एक ही दिन, एक ही साथ पूरे देश में होगा रक्तदान शिविर-शक्ति में 24 जनवरी को होगा विशाल रक्तदान शिविर- जिला औषधि विक्रेता संघ ने किया है शक्ति के सरकारी अस्पताल में शिविर का आयोजन, संघ के विनोद अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 जनवरी 2025 दिन- शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा जिला इकाई द्वारा किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला औषधि विक्रेता संघ के सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद अग्रवाल ने बताया कि ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे के 75वें जन्मदिन एवं ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत देश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, तथा इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है एवं पूरे भारत देश में एक ही साथ एक ही तिथि पर होने वाले इस रक्तदान शिविर का नाम गिनीज बुक ऑफ द रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा तथा इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए औषधि विक्रेता संघ ने भी संकल्प लेते हुए समस्त स्थान पर भव्य रूप से इस शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है, संघ के सदस्य विनोद अग्रवाल शक्ति ने बताया कि 24 जनवरी को शक्ति में होने वाले शिविर के लिए सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, तथा रक्तदान से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं तथा हमें नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, विनोद अग्रवाल ने समस्त रक्तदाताओं से इस शिविर में पहुंचकर अपना रक्तदान करने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading