आबकारी विभाग शक्ति की ताड़बतोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान के चार प्रकरण हुए दर्ज, आबकारी वृत्त प्रभारी आशीष उप्पल की सक्रियता से अवैध कारोबारीयो में दशहत, वृत्त प्रभारी आशीष ने कहा- शासन के निर्देश पर चलती रहेगी अवैध कारोबार पर कार्रवाई

आबकारी विभाग शक्ति की ताड़बतोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान के चार प्रकरण हुए दर्ज, आबकारी वृत्त प्रभारी आशीष उप्पल की सक्रियता से अवैध कारोबारीयो में दशहत, वृत्त प्रभारी आशीष ने कहा- शासन के निर्देश पर चलती रहेगी अवैध कारोबार पर कार्रवाई kshititech
आबकारी विभाग वृत्त शक्ति की कार्रवाई में हुए मामले दर्ज

आबकारी विभाग शक्ति की ताड़बतोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान के चार प्रकरण हुए दर्ज, आबकारी वृत्त प्रभारी आशीष उप्पल की सक्रियता से अवैध कारोबारीयो में दशहत, वृत्त प्रभारी आशीष ने कहा- शासन के निर्देश पर चलती रहेगी अवैध कारोबार पर कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- आबकारी विभाग शक्ति के वृत्त प्रभारी आशीष उप्पल की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में अवैध महुआ शराब एवं अवैध महुआ लहान रखने वाले कारोबारीयो की शामत आ गई है, तथा आबकारी विभाग की ऊर्जावान टीम जहां निरंतर छापा मार करवाई कर रही है, तो वहीं अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई हुई है, वही आबकारी वृत्त प्रभारी शक्ति आशीष उप्पल का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देशानुसार समय-समय पर पूरे क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमे आबकारी वृत्त – सक्ती ने कुल 04 प्रकरण बनाकर 96 लीटर महुआ शराब एवम 400 किलो महुआ लहान जब्त किया है,एवम आरोपियों के विरुद्ध धारा – 34(1)(क)(च), 34(2) , 59(क) की कार्यवाही की गई है,एवम मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार किये गए है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में 12 जनवरी को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्तीनिवासी गंगा बाई पति स्व रामरतन से कुल 4 प्लास्टिक बोतलों प्रत्येक में 2 लीटर महुआ शराब कुल 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया

10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

सक्ती-इसके साथ ही दूसरे मामले के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्ती निवासी शिवबाई पति बिसाहू के घर छापामार कार्रवाई में चढ़ी महुआ शराब भट्ठी से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । दोनों आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया

2 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

इसके साथ ही तीसरी कार्यवाही में वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्ती निवासी जया जाटवर पति श्यामलाल के घर छापामार कार्रवाई में हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 02 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क का प्रकरण दर्ज किया गया

76 लीटर महुआ शराब एवं अवैध महुआ लहान जप्त

सक्ती-वार्ड नंबर 1 सक्ती में छोटी नहर किनारे प्लास्टिक बोतलों, बोरी में भरा छिपा कर रखा 76 लीटर महुआ शराब और 10 प्लास्टिक डिब्बे व 10 प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 400 किलो महुआ लाहन लावारिस हालत में बरामद किया गया। प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया,उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान,आबकारी प्रधान आरक्षक गोपाल डनसेना, रघुनाथ पैकरा, आरक्षक विष्णु प्रसाद कौशिक, संजीव भगत आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading