02 जुलाई को रायपुरा में संपन्न हुआ एक दिवसीय कौशल कन्या शिविर, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रांतीय युवा एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित था कार्यक्रम

<em>02 जुलाई को रायपुरा में संपन्न हुआ एक दिवसीय कौशल कन्या शिविर, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रांतीय युवा एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित था कार्यक्रम</em> kshititech
एक दिवसीय कौशल कन्या शिविर

02 जुलाई को रायपुरा में संपन्न हुआ एक दिवसीय कौशल कन्या शिविर, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रांतीय युवा एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित था कार्यक्रम

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान व प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन एवं महिला प्रकोष्ठ जिला जांजगीर चांपा,शक्ति के द्वारा 2 जुलाई को शक्ति के आदर्श ग्राम रायपुरा में एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर संपन्न हुआ, जिसमें सर्वप्रथम मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया दीप प्रज्वलन विनय साहू, मेहतर बरेठ एवं रामकुमार साहू के कर कमलों से किया गया तत्पश्चात टोली का एवं वहां उपस्थित सभी कन्याओं का तिलक एवं अक्षत लगाकर के स्वागत किया गया

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आशा साहू के द्वारा किया गया एवं जिला जांजगीर चांपा महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नेहा दीदी टोली नायिका के रूप में उपस्थित रही,यह कार्यक्रम विशेष तौर पर कन्याओं एवं नव युवतियों के लिए आयोजित किया गया था नवयुवतिया एवं कन्याओं ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के विषयों पर व्याख्यान दिया गया यह व्याख्यान श्रीमती नेहा गुप्ता श्रीमती विद्या साहू एवं झरना साहू के द्वारा प्रस्तुत किया गया संपूर्ण कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी हुई समस्त बातों को रखा गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे किया जाए इस बारे में भी विस्तृत रूप में बताया गया महिलाओं को एवं दैनिक जीवन में होने वाली समस्त प्रकार की जिम्मेदारियां एवं घटनाओं से अवगत कराते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किया गया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading