माता शांति लक्ष्मी जी का होगा जयकारा- शक्ति की हटरी धर्मशाला में 5 जनवरी को मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के महामंगल पाठ कार्यक्रम का होगा पूज्य माताजी किरण जी के सानिध्य एवं आशीर्वाद से धर्म प्रेमी मीना अरुण अग्रवाल ने किया है कार्यक्रम का आयोजन

उड़ीसा बरपाली की माता शांति लक्ष्मी जी
शक्ति की धर्म प्रेमी महिलाओं ने उड़ीसा बरपाली पहुंचकर माता शांति लक्ष्मी जी के विगत महीनो किए थे दर्शन
शक्ति की धर्म प्रेमी महिलाओं ने उड़ीसा बरपाली पहुंचकर माता शांति लक्ष्मी जी के विगत महीनो किए थे दर्शन

शक्ति की हटरी धर्मशाला में 5 जनवरी को मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के महामंगल पाठ कार्यक्रम का होगा आयोजन, धर्म प्रेमी मीना अरुण अग्रवाल ने किया है कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 5 जनवरी 2025 दोपहर 3:00 बजे से शक्ति की हटरी धर्मशाला में मां शांति लक्ष्मी बरपाली उड़ीसा वाले के महामंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन पूज्य माताजी किरण जी के आशीर्वाद एवं सानिध्य में किया गया है, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक संतोष महंत एवं प्रसिद्ध गायिका पुष्पा वैष्णव माता शांति लक्ष्मी जी के मंगल पाठ की प्रस्तुति एवं संगीत मय भजनों के माध्यम से माता जी का गुणगान करेंगे, उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए धर्म प्रेमी, समाज सेविका श्रीमती मीना अरुण अग्रवाल ने बताया कि 5 जनवरी को वार्षिक उत्सव के रूप में माता शांति लक्ष्मी जी के इस मंगल पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी धर्म प्रेमी महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है,तथा कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है, एवं माता शांति लक्ष्मी जी के भव्य दरबार का की स्थापना प्राकृतिक फूलों के माध्यम से की जाएगी श्रीमती मीना अरुण अग्रवाल ने सभी माता शांति लक्ष्मी भक्त महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर महामंगल पाठ के पुण्य का लाभ प्राप्त करने की अपील की है

5 जनवरी को शक्ति में आयोजित मंगल पाठ कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading