अनुनय कान्वेंट के विद्यार्थियों की सफलता- राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर विद्यालय को किया गौरवांनित, शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाया है अनुनय कान्वेंट ने

अनुनय कान्वेंट के विद्यार्थियों की सफलता- राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर विद्यालय को किया गौरवांनित, शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाया है अनुनय कान्वेंट ने kshititech
अनुनय कान्वेंट स्कूल शक्ति की सक्रिय भागीदारी

अनुनय कान्वेंट के विद्यार्थियों की सफलता- राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर विद्यालय को किया गौरवांनित

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित विषय के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु सक्ति नगर में जिला स्तरीय गणित दिवस 2024 का आयोजन किया गया. जिसमें अनुनय कान्वेंट के विद्यार्थी छाए रहे . संस्था प्रमुख योगेश साहू ने बताया कि 1 जनवरी को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ति में जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई . जिसमें अनुनय कान्वेंट के साथ विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धा में अपना स्थान बनाया एवं पुरस्कृत हुए. संस्था के कक्षा नवमी में अध्यनरत छात्र चिरायु गबेल पिता सुरेश गबेल ने गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इनके साथ-साथ छात्रा प्रियांशी सिदार पिता राजेंद्र कुमार सिदार ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. संस्था की छात्रा तिशा साहू आत्मज डोरेश्वर साहू ने भी गणित मॉडल प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके साथ-साथ चक्रधर जायसवाल पिता अरुण कुमार जयसवाल ने गणित प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में परिणीति कास्यकार आत्मज मधुसूदन कास्यकार ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया छात्र शिवम साहू पिता महेश राम साहू ने गणित प्रश्नोत्तरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया. मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा हनी पटेल पिता भागवत प्रसाद पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस प्रकार पूरी प्रतियोगिता में अनुनय कान्वेंट का ही वर्चस्व रहा. विद्यार्थीयों की सफलता पर जिला प्रभारी छवि राठौर, सभी विद्यार्थीयों के परिजन, विद्यालय के संचालक तथा मार्गदर्शक शिक्षक अविनाश देवांगन, अजय प्रजापति, मायंक साहू, उमा पटेल, भगवती साहू प्राचार्य किरण श्रीवास ,मधुलता सोनी सुनीता देवांगन कविता चौहान ममता देवांगन चंद्र प्रकाश नामदेव आदि एवं समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त करते हुऎ बच्चों को उजज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

अनुनय कान्वेंट के विद्यार्थियों की सफलता- राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर विद्यालय को किया गौरवांनित, शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाया है अनुनय कान्वेंट ने kshititech
अनुनय कान्वेंट स्कूल शक्ति की सक्रिय भागीदारी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading