पुलिस विभाग में सर्जरी- राज्य पुलिस सेवा के 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, शक्ति के नए एडिशनल एसपी होंगे हरीश यादव, रमा पटेल का हुआ ट्रांसफर, थाना प्रभारीयो की नहीं निकल रही तबादला सूची,TI परेशान

छत्तीसगढ़ पुलिस ने किये पुलिस राज्य पुलिस सेवा

के अधिकारियों के तबादले
30 दिसंबर को जारी हुई राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची
30 दिसंबर को जारी हुई राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

पुलिस विभाग में सर्जरी- राज्य पुलिस सेवा के 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, शक्ति के नए एडिशनल एसपी होंगे हरीश यादव, रमा पटेल का हुआ ट्रांसफर, थाना प्रभारीयो की नहीं निकल रही तबादला सूची,TI परेशान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शान गृह पुलिस विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ ने 30 दिसंबर 2024 को एक आदेश जारी कर राज्य पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, इन तबादलों में शक्ति जिले की एडिशनल एसपी सुश्री रमा पटेल का भी तबादला किया गया है, तो वही शक्ति जिले के नए एडिशनल एसपी हरीश यादव होंगे, ज्ञात हो की नए साल में पुलिस विभाग में सर्जरी हुई है किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत कई महीनो से थाना प्रभारीयो टीआई स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले नहीं होने से अधिकारी परेशान है, तथा सूत्रों की माने तो विगत एक साल से ही थाना प्रभारीयो के राज्य स्तर पर होने वाले तबादले नहीं किए गए हैं,तथा अनेकों टी आई स्तर के अधिकारी गृह मंत्रालय एवं बड़े राजनीतिक नेताओं की एप्रोच भी लगवा चुके हैं, किंतु इसके बावजूद आज पर्यंत तक तबादला सूची जारी नहीं होने से उन्हें चिंताएं होने लगी है,जिला स्तर पर तो जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारीयो के तबादले जिले के अंतर्गत कर दिए जाते हैं, किंतु एक जिले से दूसरे जिले में होने वाले तबादले राज्य पुलिस विभाग के माध्यम से ही होते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading