भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कल 30 दिसंबर को-भाजपा कार्यालय में बुलाई गई बैठक

भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कल 30 दिसंबर को-भाजपा कार्यालय में बुलाई गई बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार 3 जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी है, जिसके तहत जांजगीर-चांपा जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कल दिनांक- 30 दिसंबर 2024 दिन- सोमवार को सुबह 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए जांजगीर चांपा जिला भाजपा की सह चुनाव अधिकारी श्रीमती नंदनी राजवाड़े ने बताया कि 30 दिसंबर को आयोजित बैठक में संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिले के चुनाव अधिकारी जोगेश लाम्बा, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता खरसिया, भाजपा जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह, जांजगीर चांपा जिले के जिला सह संगठन प्रभारी अशोक चावलानी, जांजगीर चांपा जिला भाजपा के सह चुनाव अधिकारी लीलाधर सुल्तानिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading