सक्ति कलेक्टर की उपस्थिति में 25 दिसंबर को नगर पालिका शक्ति अंतर्गत अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन हुआ संपन्न, विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल भूमि पूजन,बाराद्वार में भी अटल निर्माण परिसर का हुआ लोकार्पण,सांसद जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी रहे मौजूद

सक्ति कलेक्टर की उपस्थिति में 25 दिसंबर को नगर पालिका शक्ति अंतर्गत अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन हुआ संपन्न, विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल भूमि पूजन,बाराद्वार में भी अटल निर्माण परिसर का हुआ लोकार्पण,सांसद जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी रहे मौजूद kshititech
बाराद्वार में अटल जी की प्रतिमा की अनावरण  अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू
सक्ति कलेक्टर की उपस्थिति में 25 दिसंबर को नगर पालिका शक्ति अंतर्गत अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन हुआ संपन्न, विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल भूमि पूजन,बाराद्वार में भी अटल निर्माण परिसर का हुआ लोकार्पण,सांसद जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी रहे मौजूद kshititech
सक्ति के बुधवारी बाजार में अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन समारोह

नगर पंचायत बाराद्वार में अटल परिसर का लोकार्पण समारोह

सक्ति कलेक्टर की उपस्थिति में 25 दिसंबर को नगर पालिका शक्ति अंतर्गत अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन हुआ संपन्न, विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल भूमि पूजन,बाराद्वार में भी अटल निर्माण परिसर का हुआ लोकार्पण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छ.ग. शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जी एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री द्वारा ’’अटल जयंती के अवसर पर’’ वर्चुअल माध्यम से अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम दिनांक 25.12.2024 को प्रस्तावित था, जिसका सीधा प्रसारण दोपहर 3ः00 बजे से एल.ई.डी के माध्यम से कराया गया जिसके तहत नगर पालिकाल सक्ती में दिनांक 25.12.2024 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयजी की 100 वीं जयंती पर बुधवारी बाजार परिसर सक्ती में अटल परिसर निर्माण कार्य के भूमि पूजन का कार्यक्रम कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती अरूण सोम, संयुक्त कले. विश्वास कुमार, थाना प्रभारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ,कार्यक्रम का प्रारंभ अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया,तत्पश्चात श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया,उक्त कार्यक्रम में श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद, डाॅ खिलावन साहू पूर्व विधायक, कृष्णकांत चन्द्रा जिलाध्यक्ष भाजपा, अनुप अग्रवाल, श्रीमती विद्या सिदार, रामअवतार अग्रवाल, धनंजय नामदेव, टिकेश्वर गबेल, मांगेराम अग्रवाल, रामनरेश यादव, संजय रामचंद्र, गजेन्द्र यादव, अभिषेक शर्मा, अभिषेक बंसल, राजा सोनी, मनोज सोनी आदि जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

बाराद्वार शहर के बस स्टैंड में हुआ अटल परिसर का लोकार्पण

बाराद्वार – नगर पंचायत बाराद्वार में भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई के 100 वीं जयंती पर अटल परिसर का लोकार्पण वर्चुअल उपस्थिति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं नगर में जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी के उपस्थिति में किया गया,भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के द्वारा सभी नगर पंचायत में 20 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर निर्माण का आदेश जारी किया गया था।उसी कड़ी में नगर पंचायत बाराद्वार में नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड में अटल परिसर निर्माण कराया गया जिसका आज लोकार्पण किया गया,नगर पंचायत द्वारा अटल परिसर निर्माण कार्य को विशेष ध्यान देते हुए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रिकार्ड एक महीने एक दिन में निर्माण कार्य पूर्ण किया गया जहां आज अन्य नगर पंचायत में आज भूमिपूजन किया गया है वहीं नगर पंचायत बाराद्वार में लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया विकास कार्य को विशेष गति देते हुए जिस प्रकार नगर में निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है उससे कहीं न कहीं नगर पंचायत बाराद्वार का प्रदेश में अलग पहचान आज बनाई है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश साहू, पार्षद अजय सिंह राजपूत, मेंगनू भैना, नारायण कुर्रे, ओमप्रकाश कुर्रे,पंकज सांवड़िया, कृष्ण कुमार सेन,गेंदराम मनहर,अंजनी जिंदल, दिनेश शर्मा, अनुभव तिवारी,जय किशन केडिया,जगेश राय, आयुश शर्मा, राहुल शर्मा, धनश्याम जिंदल, दीपक जिंदल, चंद्रशेखर शर्मा,सुभाष अग्रवाल, डॉ धिरेंद्र खूंटे, महावीर राठौर, रविन्द्र खांडे, ओमप्रकाश जिंदल,पवन मोदी, कैलाश बंसल,लखन राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, शंकर मानिकपुरी,राजकमल राठौर, नर्मदा साहू, कृष्णा साहू ‍सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष दीपक ठाकुर ने किया आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण देहारी ने किया

भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले भर में सुशासन दिवस का हुआ आयोजन,सांसद ने नगर पंचायत बाराद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण,जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन,कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को दिलाई सुशासन की शपथ

सक्ति-छत्तीसगढ़ सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर आज 25 दिसंबर को पूरे सक्ती जिले में सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया । भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आज सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सक्ती में उपस्थित होकर तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका सक्ती सहित अन्य नगरीय निकाय में अटल परिसर निर्माण कार्य का वर्चुअली भूमि पूजन किया गया l इसके साथ ही सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के विशिष्ट आतिथ्य में नगर पंचायत बाराद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया l सुशासन दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सुशासन की शपथ भी दिलाई l जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा सभी जनपद पंचायतों में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया,सुशासन दिवस के अवसर पर आज सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज नगर पंचायत बाराद्वार में श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है l यह हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष की बात है l उन्होंने कहा कि आज हम सभी अपने पते पर राज्य का नाम छत्तीसगढ़ लिखते है , यह भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है l सांसद श्रीमती जांगड़े ने स्व. अटल जी के विचारों और सिद्धांतो को बताते हुए उन्हें आत्मसात करने कहा तथा देश और प्रदेश के विकास में उनके विचारों के महत्व को बताया l सांसद ने इस अवसर पर अटल बिहारी अमर रहे, वन्दे मातरम् , भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे भी लगवाये l इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि आज के दिन को पूरे देश में भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है l उन्होंने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासी भारत रत्न अटल जी के ऋणी है, उन्होंने ही हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया है l आज छत्तीसगढ़ राज्य में एम्स. आईआईटी, आईआईआईटी, बीआईटी, हिदायतुल्ला नेशनल ला यूनिवर्सिटी जैसे अनेक प्रतिष्ठित संस्थान विद्यमान है l हमारा प्रदेश आज एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है, साथ ही अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है l इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने अपने उदबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के विकास के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू की है, जो कि वास्तव में विकास की मिसाल है l इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन दिवस के अवसर पर संबोधित किया l इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी, कृष्ण कांत चंद्रा, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आमजन तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

सक्ति कलेक्टर की उपस्थिति में 25 दिसंबर को नगर पालिका शक्ति अंतर्गत अटल परिसर निर्माण का भूमि पूजन हुआ संपन्न, विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल भूमि पूजन,बाराद्वार में भी अटल निर्माण परिसर का हुआ लोकार्पण,सांसद जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी रहे मौजूद kshititech
बाराद्वार शहर में अटल परिसर का लोकार्पण समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading