संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष का फिर से पदभार संभाला बाबूलाल अग्रवाल ने, 18 दिसंबर को अग्रसेन भवन बिलासपुर में हुआ पदभार ग्रहण कार्यक्रम, बाबूलाल ने कहा-दशको पुराने महासभा के संगठन को बनाएंगे और मजबूत

संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़
संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर
18 दिसंबर को बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ ने किया संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद का कार्य भार ग्रहण

संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष का फिर से पदभार संभाला बाबूलाल अग्रवाल ने, 18 दिसंबर को अग्रसेन भवन बिलासपुर में हुआ पदभार ग्रहण कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने 18 दिसंबर को जूनी लाइन बिलासपुर स्थित अग्रसेन भवन में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, उपरोक्त पदभार उप पंजीयक बिलासपुर के आदेश पर उन्हें सौपा गया है, तथा उप पंजीयक के आदेशानुसार अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर आने वाले 2 वर्षों तक बने रहेंगे, एवं अग्रसेन भवन बिलासपुर में संपन्न इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के के पंजीयन, संविधान की प्रति, सदस्यों की सूची, मिनट बुक, सहित अन्य दस्तावेज सौंप दिए गए हैं, तथा कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में कोषाध्यक्ष का आय-व्यय का हिसाब एवं आवश्यक प्रक्रियाएं उनके आने के पश्चात संपन्न होगी,संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के पुनः अध्यक्ष का पदभार मिलने पर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को महासभा के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में महासभा के संगठन को मजबूती मिलने तथा सुचारू ढंग से संचालित होने की बात कही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading