शक्ति में होगी राधे-राधे की गूंज- 25 दिसंबर से शक्ति में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन,मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के तत्वाधान में कथा की तैयारीयो को लेकर संपन्न हुई बैठक, 1 जनवरी तक चलेगा धार्मिक आयोजन

शक्ति में होगी राधे-राधे की गूंज- 25 दिसंबर से शक्ति में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन,मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के तत्वाधान में कथा की तैयारीयो को लेकर संपन्न हुई बैठक, 1 जनवरी तक चलेगा धार्मिक आयोजन kshititech

25 दिसंबर से शक्ति में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन,मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के तत्वाधान में कथा की तैयारीयो को लेकर संपन्न हुई बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में आगामी 25 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा (भक्ति महोत्सव) कार्यक्रम का भव्य आयोजन मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला विंग द्वारा किया गया है, उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हेमलता बंसल के निवास पर सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई,जिसमें श्रीमद् भागवत कथा की तैयारीयो को लेकर चर्चा हुई तो वहीं इस बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती हेमलता बंसल, महिला जागृति शाखा शक्ति की सचिव श्रीमती मीनल अग्रवाल, श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल,श्रीमती रानी अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

तथा सदस्यों ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा भक्ति महोत्सव का कार्यक्रम 25 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक होंगा,जिसमे प्रतिदिन कथा समय – दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक होंगा,माँ महामाया की पावन नगरी सक्ती में परमब्रम्हा परमात्मा अखिल कोटी ब्रहमाण्ड नायक श्री बांके बिहारी श्याम सुन्दर कृष्ण जी एवं रास रासेश्वरी आदिनायिका राधा रानी जी का श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह का पुनीत आयोजन हो रहा है। आप सभी से सादर अनुरोध है कि सपरिवार पधारकर कथामृत का रसपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें,व्यासपीठासीन आचार्य रमाकान्त शर्मा (मथुरा वाले) होंगे जिनका मो. 9927638648 है

कथा कार्यक्रम कलशयात्रा, भागवत महात्मा, परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव आगमन,बिदुर, वराह अवतार, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र,ध्रुव चरित्र, अजामिल, ब्रहासुर प्रसंग, प्रहलाद चरित्र,गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, नन्दोत्सव,बाललीला, गोवर्धन पूजा, छपपन भोग, महारास, उद्धव गोपी संवाद, श्री रूकमणी विवाह,श्री सुदामा चरित्र, श्रीमद् भागवत, व्यास पूजन, शुकदेव विदाई, होली महोत्सव,गीतापाठ, तुलसी वर्ष, हवन पूर्णाहुति, भण्डारा होंगा,कथा स्थल – हटरी धर्मशाला सक्ती है, एवं श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम की आयोजन समिति में हेमलता बंसल, उषा अग्रवाल, रीना गेवाडीन. मीनल अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मंजुला अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, गुड्डी अग्रवाल, कविता गोयल शामिल है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजक -छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ति है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading