

अवैध धान परिवहन पर बड़ी कारवाई- सकती कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रूप से दो वाहनों में हो रहे धान परिवहन को पकड़ा खाद्य विभाग एवं प्रशासन की टीम ने,250 बोरे धान का हो रहा था परिवहन, तड़के- तड़के सुबह हो रहा था परिवहन
रायपुर-वर्तमान खरीफ सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में धान खरीदी का कार्य जोरो से चल रहा है, तथा प्रशासन द्वारा प्रदेश में अवैध धान परिवहन को लेकर भी लगातार प्रशासन तथा खाद्य विभाग के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है, एवं शक्ति जिले में भी जिले के ऊर्जावान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा TL की मीटिंग एवं अधिकारियों की बैठक लेकर किसी भी प्रकार के अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन एवं खाद्य विभाग को दिए जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में 17 दिसंबर की तड़के सुबह शक्ति जिले के सहायक खाद्य अधिकारी AFO कमल अग्रवाल एवं खाद्य निरीक्षक श्री दिनकर को अपने भ्रमण के दौरान शक्ति से दमोह धारा मार्ग में पतेरापाली के पास दो एसएमएल माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 BJ 8934 चालक-उमेंदराम पिता-गोविंदराम जिसमें की डेढ़ सौ बोरा अवैध धान एवं वाहन क्रमांक सीजी 12 BP 6221 जिसमें की चालक जीवन साहू चिकनीपाली जिला- कोरबा निवासी चल रहा था, इसमें 100 बोरा धान था, जब खाद्य विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को रोककर उक्त धान के संबंध में जानकारी चाही तो दोनों वाहनों के चालक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे पाये, जिस पर मौके पर तत्काल कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं शक्ति जिले के खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर के निर्देश पर शक्ति अनिविभागिय अधिकारी राजस्व अरुण कुमार सोंम एवं शक्ति के तहसीलदार रवि राठौर पहुंचे, तथा उपरोक्त दोनों वाहनों को मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण कृषि उपज मंडी शक्ति के प्रांगण में खड़ा करवाया गया है, तथा कलेक्टर के निर्देश पर उपरोक्त अवैध धान परिवहन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी



