शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा का छत्तीसगढ़ी लोक गीत हुआ लॉन्च,”धक धक दिल मोर धड़के” यूट्यूब पर मचा रहा धूम, शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक के प्रभारी स्टेनो है शर्मा

शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा का छत्तीसगढ़ी लोक गीत हुआ लॉन्च,"धक धक दिल मोर धड़के" यूट्यूब पर मचा रहा धूम, शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक के प्रभारी स्टेनो है शर्मा kshititech
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शर्मा जी का छत्तीसगढ़ी लोकगीत हुआ लॉन्च

शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा का छत्तीसगढ़ी लोक गीत हुआ लॉन्च,”धक धक दिल मोर धड़के” यूट्यूब पर मचा रहा धूम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ में प्रादेशिक भाषा में गीत बन रहे हैं लोगों द्वारा सुने व पसंद किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में शक्ति जिले में पदस्थ इंस्पेक्टर वाय.एन. शर्मा ( प्रभारी स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति ) ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत को अपनी आवाज दी है, मीनाक्षी के साथ “धक-धक दिल मोर धड़के तोर नाम ले ले के तरसे” जैसा गीत संगीत की मधुर धुन में तैयार किया गया है, गीत लिखा है परशुराम ने, संगीत से सजाया है कुमार गब्बर ने और भागवत निषाद ने मिक्सिंग व कम्पोजिंग की हैं। अभी उक्त गीत का ऑडियो वर्जन तैयार किया गया हैं, बहुत जल्द ही वीडियो वर्जन के साथ भी यह गीत रिलीज किया जायेगा

अभिषेक मूवी वर्ल्ड स्टूडियो रायपुर मे तैयार इस गीत को अपनी आवाज देने वाले वाय. एन. शर्मा छत्तीसगढ़ के पहले पुलिस अधिकारी हैं। श्री शर्मा ने आशा व्यक्त की हैं कि छत्तीसगढ़ की आवाम को उनका गाना पसंद आएगा। इसके पूर्व भी गणेश जी एवं दुर्गा माता का भजन वीडियो वर्जन मे इनके द्वारा अपनी मधुर आवाज़ मे बनाया गया था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading