पूनम अग्रवाल ने किया सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण, 125 किसानो की उपस्थिति में धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के साथ ही उन्नत किसान कौशलेश का हुआ सम्मान, पूनम ने कहा- छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों से किए गए वायदों को कर रहे लगातार पूरा

धान खरीदी कार्य पर शुभारंभ एवं कृषक कौशलेश का सम्मान
समिति के नए अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल का पदभार ग्रहण कार्यक्रम
समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल किसानों को संबोधित करते हुए

पूनम अग्रवाल ने किया सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण, 125 किसानो की उपस्थिति में धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के साथ ही उन्नत किसान कौशलेश का हुआ सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले के डभरा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति अमलडीहा पंजीयन क्रमांक- 1847 के छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल ने 26 नवंबर को पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत करीब 125 किसान मौजूद थे, तथा किसानों की उपस्थिति में जहां धान खरीदी का शुभारंभ हुआ तो वही इस अवसर पर उन्नत किसान कौशलेश का सम्मान भी किया गया पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देव सरकार ने आज प्रति क्विंटल ₹3100 की दर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया है, जो पूरे देश में एक ऐतिहासिक कदम है, एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए वायदों के अनुरूप किसानों को सुविधाएं देने के लिए आज काम किया है,साथ ही धान खरीदी केदो में भी किसानों के धान की सुचारू व्यवस्था की जा रही है एवं सेवा सरकारी समिति अमलडीहा में भी किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी, तथा कोई भी किसान यहां धान बेचने में यदि उसे कोई भी समस्या आती है तो वो सीधे मुझसे संपर्क कर सकता है, इस अवसर पर किसानों ने भी अपने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

समिति के नए अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल का पदभार ग्रहण कार्यक्रम
समिति के नए अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल का पदभार ग्रहण कार्यक्रम
समिति के नए अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल का पदभार ग्रहण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading