शक्ति का पारंपरिक प्रसिद्ध रौताही मेला 11 दिसंबर से, रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन रिसोर्ट में होगा मेले का आयोजन

शक्ति का पारंपरिक प्रसिद्ध रौताही मेला 11 दिसंबर से, रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन रिसोर्ट में होगा मेले का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर का लगभग 70 वर्षों पुराना रौताही मिला इस वर्ष आगामी 11 दिसंबर से रेलवे स्टेशन के पास स्थित गोल्डन रिसोर्ट में लगाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है एवं न्यू डिज्नीलैंड मेला के इस आयोजन में ब्रेक डांस झूला, नौका झूला, टावर झूला, ड्रैगन झूला, मिकी माउस, मीना बाजार, खाने के व्यंजनों के स्टॉल सहित विभिन्न प्रकार के देश के प्रसिद्ध स्टाल लगेंगे,रौताही मेले को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं, एवं विगत कुछ दिनों से रौताही मेले के स्थान को लेकर असमंजस की स्थिति थी, पूर्व में यह मेला बुधवारी बाजार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राउंड में लगता था, किंतु वहां पुलिस जिला आरक्षि केंद्र चालू होने के बाद से वह जगह आरक्षित हो गई एवं विगत वर्ष 2023 में बुधवारी बाजार के देसी शराब दुकान के बगल में स्थित निजी खाली भूमि पर यह मेला लगाया गया था, किंतु उक्त स्थान पर इस वर्ष सहमति नहीं बन पाने के कारण इस वर्ष शक्ति रेलवे स्टेशन के पास गुंजन एजुकेशन सेंटर से लगकर खाली पड़े गोल्डन रिसोर्ट में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading