

9 नवंबर को शक्ति के गोमती देवी हॉस्पिटल में होगा चिकित्सा परामर्श शिविर, देश के दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, शिविर में लाभ लेने हेतु करवा सकते हैं अग्रिम पंजीयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में बेरीवाला मंदिर के बगल में स्थित प्रतिष्ठित गोमती देवी हॉस्पिटल में कल 9 नवंबर को विशाल चिकित्सा परामर्श मेडिकल एडवाइजरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है, तथा इस मेडिकल एडवाइजरी कैंप में जहां देश के दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों को चिकित्सा परामर्श देंगे, तो वहीं उपरोक्त जानकारी देते हुए गोमती देवी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 9 नवंबर के विशेष शिविर हेतु नागरिक अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं तथा इस शिविर में प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे
ज्ञात हो कि सकती शहर में संचालित गोमती देवी हॉस्पिटल अपनी सेवाएं एवं बेहतर उपचार के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही यहां समय-समय पर जाने माने प्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक की सेवाएं भी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीजो के लिए उपलब्ध कराई जाती है,जहां दूर दराज के मरीज पहुंच कर इन सेवाओं का लाभ लेते हैं,और बेहतर स्वास्थ्य परामर्श का लाभ ले रहे हैं,इसी कड़ी में हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा देश के प्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श का आयोजन आगामी 9 नवंबर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया है।जिसमे किडनी एवं मूत्र रोग की समस्या हेतु डॉक्टर वैभवकांत बडोरिया (MS – GEN. SURGEON,) (M.CH. UROLOGV) Consultant Urologish & Renal Transplant.Surgeon),तथा पेट एवं लीवर संबंधित सभी प्रकार के सर्जरी एवं समस्या हेतु डॉक्टर लाजपत अग्रवाल MS(General Surgery) DNB(Gen.Surgery (Fmas) M.Ch. (Surgical gastroenterology Consurtant Surgical. Gastroenterologist &HPB Surgeon अपनी सेवाएं एवं परामर्श देंगे, अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर संजय अग्रवाल ने 9 नवंबर के विशेष मेडिकल परामर्श कैंप के लिए पंजीयन करवाने हेतु बाराद्वार रोड बेरी वाली मंदिर के पास संचालित गोमती देवी हॉस्पिटल में संपर्क करने या की मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन एवं जानकारी-8839723027,8962127392 प्राप्त करने की अपील की है



