अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण- खरसिया के पिपलेश्वर महादेव मंदिर पीपल गली में अन्नकूट महाप्रसादम का हुआ आयोजन, शहर सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी लिया अन्नकूट का प्रसाद, पिपलेश्वर महादेव धार्मिक आस्था का है बड़ा केंद्र

2 नवंबर को खरसिया के पिपलेश्वर महादेव गली में हुआ अन्नकूट प्रसाद का आयोजन
2 नवंबर को खरसिया के पिपलेश्वर महादेव गली में हुआ अन्नकूट प्रसाद का आयोजन
खरसिया शहर में भगवान गोवर्धन जी की पूजा अर्चना कर अन्नकूट प्रसाद का हुआ कार्यक्रम

खरसिया के पिपलेश्वर महादेव मंदिर पीपल गली में अन्नकूट महाप्रसादम का हुआ आयोजन, शहर सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी लिया अन्नकूट का प्रसाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 2 नवंबर को भगवान गोवर्धन जी की पूजा दिवस अन्नकूट का महापर्व जहां पूरे देश में उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया तो वहीं रायगढ़ जिले के खरसिया शहर में भी इस दिन भगवान गोवर्धन जी की पूजा अर्चना करते हुए अन्नकूट महापर्व का आयोजन किया गया, जिसमें खरसिया शहर के स्टेशन रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पीपल गली में दोपहर जहां अन्नकूट के प्रसाद का आयोजन किया गया तो वहीं इस अन्नकूट प्रसादम कार्यक्रम में मोहल्ले वासियो सहित शहर के नागरिकों ने पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया, तो वहीं अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया तथा पिपलेश्वर महादेव मंदिर खरसिया शहर की बड़ी आस्था का केंद्र है, एवं यहां जहां नित् पूजा -अर्चना होती है, तो वहीं धर्म प्रेमियों द्वारा निरंतर इस स्थान पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading