एसबीआई की फर्जी शाखा खोलकर नौकरी लगाने के नाम पर लंबी ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस की सफलता, मामला थाना मालखरौदा के छपोरा का, एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी

एसबीआई की फर्जी शाखा खोलकर नौकरी लगाने के नाम पर लंबी ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस की सफलता, मामला थाना मालखरौदा के छपोरा का, एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी kshititech
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति मनीष कुंवर
एसबीआई की फर्जी शाखा खोलकर नौकरी लगाने के नाम पर लंबी ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस की सफलता, मामला थाना मालखरौदा के छपोरा का, एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी kshititech
पुलिस की गिरफ्त में फरार आरोपी

एसबीआई की फर्जी शाखा खोलकर नौकरी लगाने के नाम पर लंबी ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस की सफलता, मामला थाना मालखरौदा के छपोरा का, एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- फर्जी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने वाला फरार एक और आरोपी गिरफ्तार 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है,थाना मालखरौदा की कार्यवाही के अपराध क्रमांक 279/2024 धारा 318(4), 338, 336, 340, 3(4) BNS है,आरोपी नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू उम्र 30 साल, निवासी ग्राम कुवामलगी, थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58: क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 27.09.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम उपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनांक 18.09.2024 से खुला है, जहां 06 व्यक्ति कार्यरत है, पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के ‌द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर कल पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी किये है बताएं है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,विवेचना दौरान मामला गंभीर प्रकृति का होने से अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला शक्ति, सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक जिला सक्ति, एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा फरार आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में मामले के फरार आरोपी नरेन्द्र साहू के घर ग्राम कुंवामलगी थाना कुण्डा को टीम के मदद से उसके घर में घेरा बंदी कर पकड़े जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर एसबीआई में कैशियर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अपने अन्य साथी के कहने पर पीड़ित पिन्टू मरावी से दिनांक 31.07.2024 को बैंक के माध्यम से 30,000 रु. एवं ऑन लाईन बैंकिंग के माध्यम से उसी दिन दूसरी बार में 20,000 रु. अपने एकाउंट में लिया था आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी से 01 नग विवो कम्पनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23.10.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, सायबर सेल से आरक्षक कमलेश लहरे, खगेश राठौर, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुधन जांगड़े प्रमोद सोनंत, म.आर. पुष्पा सिदार का सराहनीय योगदान रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading