पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमृतलाल सोनहर बनाए गए डॉ.चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि, मत्स्य पालन विभाग में महंत जी ने करी नियुक्ति, अमृतलाल सोनहर ने किया महंत जी का आभार,कहा-महंत जी ने शक्ति क्षेत्र के विकास को दी नई दिशा,लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस से सशक्त प्रत्याशी की दौड़ में थे अमृत

डॉ. चरण दास महंत अमृत लाल सोनहर को विधायक नियुक्ति पत्र देते हुए
मत्स्य पालन विभाग में शक्ति विधायक के प्रतिनिधि होंगे अमृत लाल सोनहर
2024 के लोकसभा चुनाव में भी जांजगीर-चाम्पा लोकसभा से कांग्रेस से प्रत्याशी की दौड़ में थे अमृतलाल

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमृतलाल सोनहर बनाए गए डॉ.चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि, मत्स्य पालन विभाग में महंत जी ने करी नियुक्ति, अमृतलाल सोनहर ने किया महंत जी का आभार,कहा-महंत जी ने शक्ति क्षेत्र के विकास को दी नई दिशा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनपद पंचायत शक्ति के पूर्व ऊर्जावान उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृतलाल सोनहर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने मत्स्य पालन विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, उपरोक्त नियुक्ति पत्र स्वयं डॉक्टर चरण दास महंत ने अमृत लाल सोनहर को दिया है,तथा अमृतलाल सोनहर ने अपनी इस नियुक्ति पर महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वोच्च नेता प्रतिपक्ष पद पर विराजमान हमारे लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है मैं पूरी निष्ठा के साथ उनके विधायक प्रतिनिधि के दायित्वों का निर्वहन करूंगा,साथ ही महंत जी ने आज 2018 से 2023 तक शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के विकास के लिए काम किया, आज भी वे शक्ति के सबसे दिग्गज विधायक रहते हुए क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में एवं विकास के प्रति संवेदनशील है, अमृतलाल सोनहर को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर जहां शक्ति विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है, उल्लेखित हो कि अमृत लाल सोनहर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता है, एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अभिलाषा सोनहर पूर्व में कृषि उपज मंडी शक्ति की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं, एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत सुंदरेली की सरपंच भी है तथा अमृतलाल सोनहर अनुसूचित जाति वर्ग में भी अच्छी खासी पैंठ रखते हैं एवं उनका पूरा परिवार आज क्षेत्र में सेवा कामों में समर्पित रहता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading