धूम मची है विध्न विनायक की- बाराद्वार शहर में गणेश पूजा की है धूम,शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में 37 वर्षों से विराज रहे हैं गणेश जी, मीना बाजार,झूले, खेल, तमाशे सहित मनोरंजन के साधन भी हैं उपलब्ध, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील जिंदल ने कहा- गणेश जी की भक्ति में डूबा है पूरा क्षेत्र

बाराद्वार शहर में विराजे भगवान गणेश जी
बाराद्वार के गणेश पंडाल में अयोध्या के श्री रामचंद्र जी की जीवंत प्रतिमा
बाराद्वार के गणेश पंडालो में मनोरम झांकियां

धूम मची है विध्न विनायक की- बाराद्वार शहर में गणेश पूजा की है धूम,शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में 37 वर्षों से विराज रहे हैं गणेश जी, मीना बाजार,झूले, खेल, तमाशे सहित मनोरंजन के साधन भी हैं उपलब्ध

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-विध्न विनायक गणेश जी की पूजा अर्चना जहां पूरे देश भर में धूमधाम के साथ की जा रही है, तो वहीं बाराद्वार शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में भी विगत 37 वर्षों से निरंतर गणेश जी की स्थापना कर भव्य रूप से प्रतिदिन पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम किया जा रहे हैं, साथ ही इस अवसर पर जहां गणेश पंडाल के नजदीक मनोरम झांकियां भी श्रद्धालु भक्त जनों को आकर्षित कर रही है, तो वहीं बाराद्वार शहर में गणेश पूजा के अवसर पर रामायण, महाभारत के जीवंत दृश्य के साथ ही बारह ज्योतिर्लिंग को भी स्थापित किया गया है

तथा पूरे शहर में इन दोनों गणेश चतुर्थी के पर्व पर मेले से माहौल है,जिसमें मीना बाजार, झूले, खेल, तमाशा एवं मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध हैं, तथा शहर में चल रहे इस गणेश पूजा को देखने आसपास के क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, तो वहीं गणेश पंडालो की सजावट भी देखते ही बन रही है, एवं गणेश पूजा के इस अवसर पर जहां प्रतिदिन प्रसाद का विवरण हो रहा है तो वहीं भजन कीर्तन एवं भगवान की भक्ति वाली गाने भी बजाए जा रहे हैं एवं इस वर्ष गणेश पंडालो की सजावट अपने आप में पूरे प्रदेश में अनूठी है, तथा शहर के प्रत्येक मोहल्लों में भी गणेश समितियां द्वारा गणेश जी की स्थापना की गई है

बाराद्वार शहर में गणेश पूजा के अवसर पर जहां शाम के समय चारों ओर आकर्षक झालरों की रोशनी से पूरा शहर सुसज्जित हो उठ रहा है, तो वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ रही है, एवं शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जहां पैदल ही लोग सह परिवार भगवान गणेश जी के दर्शन के लिए निकल रहे हैं,तो वहीं चारों ओर भगवान की भक्ति में पूरा शहर डूब जाता है

बाराद्वार के गणेश पंडालो में मनोरम झांकियां

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading